logo

BJP ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, जानिए पूरी खबर

BJP releases list of candidates for upcoming Rajya Sabha elections, know the full story

नई दिल्ली: आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी 5 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान के राज्यसभा चुनाव और ओडिशा के राज्यसभा उपचुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि भाजपा के इस उम्मीदवारों की लिस्ट में तरुण चुग और सतीश पुनिया का भी नाम शामिल है।



6 राज्यों से 11 उम्मीदवार घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गुजरात से राजूभाई शु्क्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिमह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। मणिपुर से ए. शारदा देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी। इसके अलावा राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा ओडिशा में एक सीट पर राज्यसभा उप-चुनाव के लिए देबाशीष सामंतराग को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेडी से आए नेता को भी टिकट

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में खास बात ये है कि इस बार पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नाम का ऐलान किया है। इसके अलावा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व बीजेडी नेता देबाशीष सामंतराय को ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Comments (1)
N

May Maha Prabhu Jagannath bless all our worthiest candidates for Rajyasabha election. Bharatmata ki Jay.

Leave Your Comment

 

 

Top