नई दिल्लीः बुधवार, 15 अक्टूबर को भाजपा ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी किए गए उम्मीदवारों की सूची में झारखंड के घाटशिला (सु) निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को टिकट मिला है। इससे पहले विधानसभा चुनाव में बाबूलाल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बता दें कि भाजपा ने बडगाम से आगा सैयद मोहसिन को मैदान में उतारा।
11 नवंबर को होगा उपचुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में पांच सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।
देखिए पूरी लिस्ट---
| क्रं संख्या | विधानसभा का नाम एवं नंबर | उम्मीदवार का नाम |
जम्मू-कश्मीर
| 1- | 27 | बडगाम | श्री आगा सैयद मोहसिन |
| 2- | 77 | नगरोटा | सुश्री देवयामी राणा |
झारखंड
| 1- | 45 | घाटशिला(अजजा) | श्री बाबूलाल सोरेन |
ओडिशा
| 1- | 71 | नुआपाड़ा | श्री जय ढोलकिया |
तेलंगाना
| 1- | 61 | जुबली हिल्स | श्री लंकाला दीपक रेड्डी |
Leave Your Comment