logo

बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की

BJP releases first list of candidates for Madhya Pradesh and Chhattisgarh assembly elections

नई दिल्ली:  गुरुवार 17 अगस्त को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बीजेपी द्वारा जारी की गई मध्यप्रदेश  पहली सूची में सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के नाम नहीं हैं।  वहीं ठीक मध्यप्रदेश की तरह  छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में नहीं हैं।

बीजेपी ने 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 और मध्य प्रदेश के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा की है। मध्यप्रदेश में कुल  230 सीटें हैं।  दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में ज़्यादातर रिज़र्व, अनुसूचित जाति जनजाति की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने भोपाल उत्तर और मध्य विधानसभा सीट के लिए टिकट तय कर दिए हैं। इन सीटों पर ध्रुव नारायण सिंह और पूर्व महापौर आलोक शर्मा चुनाव लड़ेंगे। प्रीतम सिंह लोधी को भी पिछोर से टिकट दिया गया है।

Leave Your Comment

 

 

Top