logo

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी से इस्तीफा किया स्वीकार

BJP National President Nitin Nabin accepted the resignation of former Tamil Nadu BJP President K. Annamalai from the party.

नई दिल्ली: शुक्रवार, 5 जून को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने नई दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर 2 जून 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा था। इस्तीफा सौंपने के बाद अन्नामलाई ने अमित शाह से मुलाकात भी की थी।  

बता दें कि बीते कई महीनों से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग हो गया है और वह अब भाजपा से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं अन्नामलाई के इस्तीफे से पहले ही ये अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि वह नई पार्टी का ऐलान भी कर सकते हैं। इसे लेकर तमिलनाडु में कई जगहों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं। 

भाजपा की नीतियों का किया विरोध

2 जून को अन्नामलाई ने दिल्ली रवाना होने से पहले चेन्नई एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए यह बयान दिया। बता दें कि अन्नामलाई ने सीबीएसई द्वारा मौजूदा शैक्षणिक वर्ष से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति लागू करने की हालिया घोषणा का विरोध किया था। उन्होंने अधिसूचना को वापस लेने की मांग भी की थी। उनके इस रुख से उन अटकलों ने जोर पकड़ा कि अन्नामलाई केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह अपनी खुद की पार्टी जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। 

Leave Your Comment

 

 

Top