WRITER - सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए राज्य से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषणा की है। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की सूचना राविवार, 3 सितंबर को दी गई।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए एक नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है।" जिसमें दिनेश शर्मा को पार्टी का उम्मीदवार नामित किया गया है।
सीट का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त होगा। जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है, उपचुनाव 15 सितंबर को निर्धारित है। इससे पहले जुलाई में, भाजपा ने राज्यसभा के आगामी चुनाव के लिए गुजरात से बाबूभाई जेसंगभाई देसाई और केसरीवेवसिंह जाला और अनंत महाराज (पश्चिम बंगाल से) की उम्मीदवारी की घोषणा की थी।
बीजेपी द्वारा हाल ही में 2023 के अंत में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में होने वाले विधनसभा चुनाव के अलग अलग उम्मीदवारों की सूची जारी की गई थी। बता दें कि साल 2023 के अंत में ही राजस्थान में भी विधनसभा चुनाव होने वाला है। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
Leave Your Comment