WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: शुक्रवार, 3 नवंबर की सुबह उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने एक बड़ा बयान दियाा। शिवपाल यादव ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि " समाजवादी पार्टी तो सभी सीटों पर तैयारी कर रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी का तो आप देख रहे हैं कि काग्रेस का यहां कुछ नहीं है। उत्तर प्रदेश में सिर्फ़ समाजवादी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है और वही हराएगी।" शिवपाल यादव ने आगे यह भी कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को बनाए रखने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। उन्होंने सबसे पहले गठबंधन की बात की थी साथ ही प्रस्ताव रखा था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिखानी होगी।
उन्होंने कहा कि , "अगर भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो ये कांग्रेस की जिम्मेदारी है, वो बड़ी पार्टी है, राष्ट्रीय पार्टी है।" ख़बर के अनुसार, माना जा रहा है कि इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयार कर रही है.।
Leave Your Comment