logo

पाराबोलिक ड्रग केस में ED की बड़ी कार्रवाई : देश के 17 लोकेशन पर PMLA के तहत रेड

Big action by ED in Parabolic drug case: Raid under PMLA at 17 locations in the country

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: शुक्रवार, 27 नवंबर को पाराबोलिक ड्रग केस (parabolic drug case) में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने तत्काल प्रभाव से देश के पांच शहरों में छापे मारे हैं। ईडी की छापेमारी 17 अलग-अलग जगहों पर हो रही है। यह धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई है। हालिया जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा इन 17 जगहों में से सर्वाधिक  दिल्ली में 7, मुंबई में 3 स्‍थानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही पंजाब के पंचकूला, अम्बाला और चंडीगढ़ में सात स्‍थानों पर छापेमारी जारी है।  

इस मामले में कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 16 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है। दोनों नामी अशोका यूनिवर्सिटी के संस्थापक कमेटी के सदस्य भी हैं। 

Leave Your Comment

 

 

Top