logo

राजस्थान के नए सीएम बने भजनलाल शर्मा, दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम

Bhajanlal Sharma became the new CM of Rajasthan, Diya Kumari and Premchand Bairwa became Deputy CM.

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली: मंगलवार, 12 दिसंबर को राजस्थान के सीएम पद की घोषणा कर दी गई। राजस्थान के नए सीएम के लिए सांगानेर सीट से विधायक रहने वाले भजनलाल शर्मा को  राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रुप में चुना गया है। जिसका पार्टी के द्वारा पूर्ण समर्थन किया गया है।  मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में इस बात का ऐलान हो गया। भजन लाल शर्मा के राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाए जाने के साथ ही राजस्थान में वसुंधरा युग समाप्त हो गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,, वसुंधरा राजे एवं पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया गया। 

उप मुख्यमंत्री कौन- 

दीया सिंह और प्रेमचंद भैरवा को पार्टी के द्वारा राजस्थान का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। 

कौन हैं राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा-

भजनलाल शर्मा सांगानेर से विधायक हैं और बीजेपी के महामंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान ईकाई के प्रदेश महामंत्री का पद भी संभाल रहे थे। भरतपुर से ताल्लुक रखने वाले 56 वर्षीय भजनलाल शर्मा ब्राह्मण समाज से आते हैं। खास बात ये है कि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में वह पहली बार विधायक बने हैं। भजनलाल शर्मा को संघ और संगठन दोनों का करीबी माना जाता है। 

वह चार बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रहे।   2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद , उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों के अंतर से हराकर अपना स्थान सुरक्षित किया। 

 विधायक दल की बैठक में भजनलाल शर्मा को विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा के टिकट पर जीते विधायकों ने उन्‍हें अपना नेता माना। बता दें कि  पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से उन्‍हें चुना गया। राजस्‍थान के नए सीएम के नाम को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। कहा जा रहा था कि मध्‍यप्रदेश के मोहन यादव की ही तरह बीजेपी किसी नए नाम का ऐलान मुख्‍यमंत्री के तौर पर कर सकती है और ठीक ऐसा ही पार्टी के द्वारा किया गया। 

 

Leave Your Comment

 

 

Top