logo

कसौटी से परे: भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों की सुविचारित परिपक्वता

Beyond the Test: The Deliberate Maturity of India-US Trade Relations

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों का मूल्यांकन अक्सर उस कसौटी पर किया जाता है, जो कथित रूप से उसमें नहीं है: एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौता, बड़े पैमाने पर टैरिफ में कटौती, या कोई एक नाटकीय सफलता जो वैश्विक ध्यान आकर्षित करे। हालाँकि, ऐसा संकीर्ण मूल्यांकन इस जुड़ाव की अंतर्निहित परिष्कार को अनदेखा करता है। जब वार्ता रणनीति और कूटनीतिक विवेक के नजरिए से परखा जाए, तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंध आम सहमति निर्माण की विफलता नहीं, बल्कि एक सुविचारित, अंशांकित और रणनीतिक रूप से संयमित वार्ता का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। दोनों देशों के बीच हाल ही में संपन्न अंतरिम व्यापार समझौता इस सतर्क लेकिन दूरदर्शी दृष्टिकोण का प्रतीक है। एक विस्तृत और संभावित रूप से असंतुलित समझौते के लिए जल्दबाजी करने के बजाय, भारत और अमेरिका ने एक चरणबद्ध ढाँचे को चुना है जो क्रमिक विश्वास-निर्माण और नीतिगत समन्वय को सक्षम बनाता है। यह अंतरिम व्यवस्था शीघ्र लागू किए जाने की उम्मीद है, जो एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की दिशा में वार्ता जारी रहने के दौरान गहरे आर्थिक एकीकरण की नींव रखेगी। महत्वपूर्ण रूप से, संयुक्त राज्य अमेरिका ने आगामी बीटीए वार्ता के दौरान भारतीय वस्तुओं पर और टैरिफ में कटौती पर विचार करने की इच्छा व्यक्त की है, जो दर्शाता है कि अंतरिम समझौता कोई कुलमिनाशन  नहीं, बल्कि व्यापक आर्थिक सहयोग की दिशा में एक सीढ़ी है। रणनीतिक दृष्टिकोण से, यह अंतरिम समझौता एक सामान्य नीतिगत अभ्यास मात्र नहीं है; यह एक ऐसा मील का पत्थर है जो भारत के आर्थिक प्रक्षेपवक्र को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। चयनित क्षेत्रों में व्यापार बाधाओं को कम करके और सुचारू बाजार पहुँच की सुविधा प्रदान करके, यह समझौता निर्यात वृद्धि को प्रोत्साहित करने और एलाइनमेंट और भू-राजनीतिक  री-एलाइनमेंट   के बदलते दौर में, भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों का सुदृढ़ीकरण वाणिज्यिक और रणनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस ढाँचे का सबसे बड़ा लाभार्थी संभवतः भारत का सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र होगा। एमएसएमई भारत के विनिर्माण और निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र की रीढ़ हैं, फिर भी वे अक्सर नियामक जटिलताओं और वैश्विक बाजारों तक सीमित पहुँच से जूझते हैं। मानकों को सामंजस्यपूर्ण बनाकर और अनुपालन आवश्यकताओं को सुव्यवस्थित करके, यह समझौता इन उद्यमों को अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार करने में सक्षम बना सकता है, जिससे रोजगार सृजन होगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, सेवा क्षेत्र, जो भारत के विकास का एक प्रमुख चालक बनकर उभरा है, विकसित हो रहे व्यापार ढाँचे में अंतर्निहित उन्नत गतिशीलता प्रावधानों और सहयोगी तकनीकी पहलों से लाभान्वित होने की स्थिति में है।
इस पृष्ठभूमि में, यह निर्विवाद है कि यह समझौता भारत की एक वैश्विक विनिर्माण और डिजिटल नवाचार केंद्र के रूप में उभरने की व्यापक आकांक्षाओं के अनुरूप है। प्रौद्योगिकी मानकों, डिजिटल व्यापार और बौद्धिक संपदा ढाँचों पर सहयोग भारत की विदेशी निवेश आकर्षित करने और उन्नत प्रौद्योगिकी आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत होने की क्षमता को मजबूत कर सकता है। जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्थाएँ तेजी से लचीलापन और विविधीकरण को प्राथमिकता दे रही हैं, भारत की अमेरिका के साथ बढ़ती साझेदारी एक विश्वसनीय आर्थिक भागीदार और विनिर्माण गंतव्य के रूप में उसकी विश्वसनीयता को बढ़ाती है। फिर भी, अंतरिम समझौते की सफलता काफी हद तक प्रभावी कार्यान्वयन पर निर्भर करेगी।  नीति निर्माताओं को सुनिश्चित करना चाहिए कि समझौते के लाभ सभी क्षेत्रों और भू-भागों में व्याप्त हों।  भारत के तटीय क्षेत्रों में काम करने वाले छोटे निर्यातक, नए बाजारों की तलाश करने वाले कृषि उत्पादक, और शहरी केंद्रों में स्थित प्रौद्योगिकी इन्नोवेटर  — सभी को इस समझौते से ठोस लाभ अनुभव करने चाहिए। समावेशी कार्यान्वयन के बिना, व्यापार ढाँचे की परिवर्तनकारी क्षमता अप्रयुक्त रह सकती है। भारत-अमेरिका व्यापार जुड़ाव का व्यापक महत्व इसकी वार्ता शैली में निहित है। भारत ने अपनी घरेलू आर्थिक प्राथमिकताओं की रक्षा करते हुए रचनात्मक रूप से जुड़ने की इच्छा प्रदर्शित की है। त्वरित, व्यापक रियायतों के दबाव का विरोध करके और इसके बजाय एक चरणबद्ध एवं रणनीतिक वार्ता मॉडल अपनाकर, भारत ने भविष्य के द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की रूपरेखा तैयार करने में अपना प्रभाव बनाए रखा है।

 


दीपक कुमार रथ

Leave Your Comment

 

 

Top