रविवार,26 मार्च को बीसीसीआई ने साल 2022-23 के लिए सालाना कांट्रैक्ट का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने इस बार इस कांट्रैक्ट में बताया है किस खिलाड़ी को कितने रुपये मिलेंगे साथ ही साथ कौन सा खिलाड़ी किस ग्रैड में रखा गया है। बता दें कि बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टी की कि यह कांट्रैक्ट केवल भारतीय सिनियर यानी कि तत्कालिन भारतीय क्रिकेट टीम का है। जिसकी समय सीमा वर्ष 2022 के अक्टूबर माह से लेकर वर्ष 2023 के सितंबर माह तक के लिए है। इस बार का यह कांट्रैक चार कैटेगरी में विभाजित किया गया है। जिसमें प्रमुख रुप से A+ ग्रैड के खिलाड़ी को सात करोड़ रुपये, ग्रैड A के खिलाड़ीयों को पांच करोड़ रुपये, ग्रैड B के खिलाड़ीयों को कुल तीन करो़ड़ तो वहीं ग्रैड C के खिलाड़ीयों को एक करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी।
आगे जानिए किस ग्रेड में हैं कौन से खिलाड़ी?

ग्रेड A+, सात करोड़ रुपये
1- रोहित शर्मा
2- विराट कोहली
3- जसप्रीत बुमराह
4- रवींद्र जडेजा

ग्रेड A , पांच करोड़ रुपये
1- हार्दिक पांड्या
2- आर अश्विन
3- मोहम्मद शमी
4- ऋषभ पंत
5- अक्षर पटेल

ग्रेड B, तीन करोड़ रुपये
1- चेतेश्वर पुजारा
2- केएल राहुल
3- श्रेयस अय्यर
4- मो हम्मद सिराज
5- सूर्यकुमार यादव
6- शुभमन गिल

ग्रेड C, एक करोड़ रुपये
1- उमेश यादव
2- शिखर धवन
3- शार्दुल ठाकुर
4- ईशान किशन
5-दीपक हुड्डा
6-युजवेंद्र चहल
7- कुलदीप यादव
8- वॉशिंगटन सुंदर
9- संजू सैमसन
10- अर्शदीप सिंह
11- केएस भरत
इस प्रकार से भारत के तत्कालिन क्रिकेट के रेगुलर खिलाड़ीयों को इस हिसाब से ग्रैड के अनुसार सूची में रखा गया है। जिसके हिसाब से उनकी देय राशि सुनुश्चित की गई है।
Leave Your Comment