logo

नंगे पैर तिरुमला में

Barefoot in Tirumala

 


बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री जान्हवी कपूर का हर साल की तरह इस बार का जन्मदिन भी बेहद खास और आध्यात्मिक रहा। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर में दर्शन किए। खास बात यह रही कि उन्होंने मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब 3,550 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़ीं। अभिनेत्री ने अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करने के लिए यह कठिन यात्रा पैदल पूरी की। तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के इस प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु अक्सर पैदल मार्ग चुनते हैं, जिसमें हजारों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। जान्हवी कपूर ने भी इसी पारंपरिक रास्ते को चुना और पूरे रास्ते नंगे पैर चढ़कर अपनी भक्ति का परिचय दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जान्हवी कपूर ने यह यात्रा तड़के सुबह शुरू की थी। कई श्रद्धालुओं ने उन्हें रास्ते में देखा और उनकी सादगी की भी काफी तारीफ की। बिना किसी विशेष दिखावे के, साधारण कपड़ों में जन्हवी भगवान के दर्शन के लिए पहुंचीं। मंदिर पहुंचकर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। जन्मदिन को इस तरह आध्यात्मिक अंदाज में मनाने की उनकी यह पहल सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। फैंस उनकी इस भक्ति और सादगी की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ग्लैमर की दुनिया में रहते हुए भी जन्हवी अपनी संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई हैं।

 

बादशाह की टटीरी

मशहूर रैपर बादशाह के नए हरियाणवी फोक ट्रैक ‘टटीरी’ को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। गाने पर लीगल एक्शन लेना शुरू हो गया है। पंचकूला के सेक्टर 20 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रैपर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। चंडीमंदिर के रहने वाले अभय चौधरी ने बादशाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है कि गाने में कथित तौर पर अश्लील लिरिक्स और विजुअल्स है, जिस पर हरियाणा के महिला आयोग ने आपत्ति जताई है।  शिकायत के मुताबिक, बादशाह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए गाने और उसके वीडियो में आपत्तिजनक भाषा, विजुअल्स और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को दिखाने वाले सीन है। शिकायतकर्ता का दावा है कि ये चीजें बहुत आपत्तिजनक हैं और समाज में एक नेगेटिव मैसेज देती हैं। अब इसी गाने को लेकर एक जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो चुकी है।   FIR में दी गई जानकारी में लिखा है कि कंटेंट अश्लीलता को बढ़ावा देता है और महिलाओं की इज्जत को कम करता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस ने IPC की धारा 296 और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच अभी चल रही है। इसके अलावा रैपर पर आरोप है कि उन्होंने गाने में नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया। इससे पहले पानीपत की सविता आर्य और रोहतक के वकील राजनारायण पंघाल ने दो अलग-अलग शिकायतें दर्ज की थीं।   दोनों ने टटीरी गाने की लाइन, ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई। बता दें कि बादशाह का गाना 1 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 296 तथा Indecent Representation of Women (Prohibition) Act, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

 

बिग बी का नया इन्वेस्टमेंट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अयोध्या में नई प्रॉपर्टी पर निवेश किया है। रियल एस्टेट कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) से उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी है। कंपनी के अनुसार दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह डील एबी कॉर्प लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव के जरिए पूरी जांच पड़ताल के बाद हुई है। यह जमीन HoABL के 75 एकड़ के लक्जरी लैंड प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास है और कमाल की बात यह है कि अयोध्या में बॉलीवुड के महानायक की यह तीसरी प्रॉपर्टी है। न सिर्फ यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन की तीसरी प्रॉपर्टी खरीद है और HoABL के साथ उनका चौथा प्लॉटेड डेवलपमेंट इन्वेस्टमेंट है। लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और सरकारी इन्वेस्टमेंट के साथ अयोध्या लंबे समय के जमीन इन्वेस्टमेंट और वैल्यू ग्रोथ के लिए एक आकर्षक जगह बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें, अमिताभ बच्चन की कई फिल्में आने वाली हैं। वह मोस्ट अवेटेड सीक्वल कल्कि 2898 AD पार्ट 2 में अश्वत्थामा के रूप में वापसी करेंगे। इसके अलावा अभिनेता कोर्टरूम थ्रिलर सेक्शन 84, द इंटर्न का हिंदी रीमेक और आंखें का सीक्वल में भी नजर आने वाले हैं।

 

विजय के संग त्रिशा

तमिल एक्टर-पॉलिटिशियन थलापति विजय हाल ही में चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में एक्ट्रेस त्रिशा के साथ नजर आए। यह रिसेप्शन एंटरप्रेन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था। बता दें कि हाल ही में विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की है, जिसके बाद विजय और त्रिशा की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस है। 
रिसेप्शन में विजय और त्रिशा को वेन्यू पर एक साथ आते हुए देखा गया। दोनों ने बाद में नए शादीशुदा जोड़े के साथ पोज भी दिए। सेरेमनी खत्म होने के बाद दोनों को एक साथ वेन्यू से निकलते हुए भी देखा गया।
विजय ने गोल्ड कलर की सिल्क शर्ट के साथ ट्रेडिशनल वेष्टि पहनी थी। वहीं त्रिशा सफेद-गोल्ड रंग की प्योर सिल्क साड़ी में नजर आईं, जिसके बॉर्डर पर लाल रंग का काम था। उन्होंने साड़ी को स्लीवलेस रेड ब्लाउज के साथ पहना और ग्रीन एमरल्ड स्टेटमेंट नेकलेस से अपना लुक पूरा किया। गौरतलब है कि यह अपीयरेंस ऐसे समय सामने आई है जब हाल ही में विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि विजय का एक दूसरी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप था, जिससे उन्हें गहरा इमोशनल दर्द और मानसिक तकलीफ हुई। याचिका के मुताबिक, विजय ने शुरू में उन्हें भरोसा दिलाया कि रिश्ता जल्द ही खत्म हो जाएगा, लेकिन आरोप है कि यह रिश्ता जारी रहा, जिससे उन्हें मेंटल हैरेसमेंट, सोशल मीडिया एक्टिविटीज के जरिए पब्लिक में शर्मिंदगी और इमोशनली नजरअंदाज किया गया। 
याचिका में यह दावा किया गया है कि शादी पूरी तरह टूट चुकी है और केवल कागजों पर रह गई है। इसके साथ ही उन्होंने विजय की इनकम के अनुसार परमानेंट एलिमनी और केस का फैसला होने तक नीलांकरई स्थित ससुराल में रहने का अधिकार या वैकल्पिक आवास की मांग की है। साथ ही कार्यवाही को बंद कमरे में करने की अपील भी की गई है।
 
 

Leave Your Comment

 

 

Top