WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हालिया जानकारी के मुताबिक 2024 में मंदिर का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे, इसके बाद इसे भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। राममंदिर ट्रस्ट के प्रमुख चंपत राज ने इस बात की जानकारी कुछ दिन पहले ही साझा की थी। जिसके बाद से मंदिर निर्माण कार्य का लगातार परिक्षण किया जा रहा है। मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर लगातार नई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अब तक कितना कार्य पूरा हो चुका है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। डेडलाइन के मुताबिक 15 दिसंबर 2023 तक मंदिर के निर्माण का कार्य पूरा होना है। जिसके बाद जनवरी में रामलला को नवनिर्मित राम मंदिर में भव्य उत्सव के साथ विराजमान किया जाएगा। बाता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट ने निर्माण से संबंधित नई तस्वीरें जारी की हैं।

राम मंदिरक ट्रस्ट द्वारा जारी किये गए जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर का काम तेजी से चल रहा है। नवंबर में समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
राम मंदिर परिसर की पहली मंजिल पर लग रहे खंभों पर 50% काम पूरा हो चुका है। पहले फ्लोर पर 10 फिट के पहले से तैयार खंभे लगाए गए हैं।

तीन फ्लोर वाले राम मंदिर की पहली मंजिल का काम दिसंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खंभों पर देवी-देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं।
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन जनवरी 2024 में होगा। हालांकि मंदिर के निर्माण पूरा होने के लिए डेडलाइन दिसंबर 2023 रखी गई है। इसके बाद मंदिर निर्माण के समापन का कार्य किया जाएगा साथ ही जनवरी में होने वाले मंदिर के उद्घाटन की तैयारी की जाएगी।
हालिया जानकारी के मुताबिक राममंदिर का 22 जनवरी 2024 को उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद पूरे विधिविधान के साथ राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए करीब 10 हजार मेहमानों को न्योता भेजा जाएगा। राममंदिर निर्माण से पूर्व राम मंदिर के नीव रखने हेतु भारत के लगभग सभी नदियों का जल लाया गया था।
Leave Your Comment