logo

फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों का आया पहला रिएक्शन-कहा मैं सेफ हूँ......

AP Dhillon Assures His Safety To Fans After The Firing

नई दिल्ली- इंडो-कैनेडियन सिंगर एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के घर पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चौंका दिया है। रविवार की रात सिंगर के कनाडा में स्थित घर पर फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल रोहित गोदारा ने ली है। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों का इसको लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है।

जाने-माने पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कनाडा वाले घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसके बाद उस इलाके में दहशत फैल गई। गायक ढिल्लों का घर वैंकूवर के विक्टोरिया आइलैंड में स्थित है। गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां ​​घटना की जांच में जुट गई हैं। इस बीच सिंगर ने इस घटन को लेकर अपना पहला पोस्ट किया है।

एपी ढिल्लों ने दिया रिएक्शन
2 सितंबर को एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए खुद को सुरक्षित बताया है। उन्होंने लिखा, "मैं सेफ हूं। मेरे लोग सेफ हैं। हालचाल लेने के लिए सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शांति और आप सभी से प्यार।"

एपी के कनाडा वाले घर में हुई कथित तौर पर फायरिंग मामले में पुलिस जांच कर रही हैं. वहीं, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था और इसकी पूरी जिम्मेदार लॉरेंश विश्नोई रोहित गोदारा गैंग ने ली है. यह फायरिंग एपी ढिल्लों के सलमान खान संग मुलाकात के बाद हुई है. दरअसल, एपी ने सलमान खान के साथ ओल्ड मनी गाने के लिए काम किया है. ट्रैक के वीडियो में वह सलमान खान के साथ नजर आए थे.

Leave Your Comment

 

 

Top