नई दिल्ली: चैत्र नवरात्रि आने से पहले प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की जानी शुरु हो चुकी हैं। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी कही जाने वाली काशी में आगामी चैत्र नवरात्रि को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। वाराणसी नगर निगम ने नवरात्रि के दौरान शहर में नॉनवेज की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है। यह निर्णय वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लिया गया। इस दौरान सभी विभागों को अलर्ट रहने का भी निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि नवरात्रि के दौरान अगर किसी भी प्रकार की नॉनवेज की दुकान खुलती है तो उसपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में शहर की धार्मिक परंपराओं, श्रद्धालुओं की आस्था और नवरात्रि के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्देश जारी किए गए। बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि काशी भगवान बाबा विश्वनाथ की नगरी होने के साथ-साथ मां अन्नपूर्णा की भी पावन भूमि है। इसी के चलते मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के मंदिरों में मौजूद है। यहां नवरात्रों के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
Leave Your Comment