logo

ओडिशा में बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद सीएम नवीन पटनायक ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

After the crushing defeat at the hands of BJP in Odisha, CM Naveen Patnaik submitted his resignation to the Governor

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा ने राज्य की ज्यादातर लोकसभा सीटें भी जीत ली हैं। इस हार के बाद अब ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज भुवनेश्वर के राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा।

मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आए। दोनों राज्यों में मौजूदा सरकारों को सत्ता गंवानी पड़ी। ओडिशा में बीजेपी तो वहीं आंध्र प्रदेश में एनडीए को जीत मिली है। 

ओडिशा में बीजेपी की सीटें- 

विधानसभा-  72/147

लोकसभा- 20/21

Leave Your Comment

 

 

Top