नई दिल्ली: 2 जून को तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद आज यानी कि 5 जून को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने के अन्नामलाई के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। ऐसे में बीजेपी से इस्तीफे देने वाले के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अन्नामलाई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने भविष्य के प्लान के बारे में बताया। अन्नामलई ने कहा कि मैंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। आज से एक नए सफर की शुरुआत होगी। एक नए पॉलिटिकल मूवमेंट की शुरुआत करूंगा। आप सबको मेरा साथ देना है।
रजनीकांत ने दिया था पार्टी ज्वाइन करने का ऑफऱ
अन्नामलाई ने कहा कि मैं साफ सुथरी पॉलिटिक्स की शुरुआत करना चाहता हूं। जब दल बन जाएगा तो टर्म लिमिट लेकर आएंगे ताकि परिवार वाद वाली राजनीति पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक सफर आसान नहीं था। DMDK में 2009 में इंटर्नशिप किया। 2020 में बीजेपी जॉइन किया और आज नए सफर की शुरुआत कर रहा हूं। 24 अगस्त 2020 को जब बीजेपी ज्वाइन करने जा रहा था। तब रजनीकांत ने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी पार्टी में ज्वाइन करूं। उस समय बीएल संतोष को वादा कर चुका था। इसीलिए रजनीकांत को मना कर दिया और बीजेपी में शामिल हो गया।
2020 में बीजेपी में हुए थे शामिल
अन्नामलाई IPS अधिकारी की नौकरी छोड़ने के बाद 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। अपने समर्थकों के बीच 'सिंघम' के नाम से मशहूर अन्नामलाई को 2021 में बीजेपी की तमिलनाडु यूनिट का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने एल. मुरुगन की जगह ली थी, जिन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था।
Leave Your Comment