logo

मनमोहन सिंह के निधन के बाद 'सिकंदर' के मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम, टाली गई टीजर की रिलीज डेट

After Manmohan Singh's death, the makers of 'Sikander' took a big step, the release date of the teaser was postponed

नई दिल्ली: 27 दिसंबर, शुक्रवार को सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'सिकंदर' के निर्माता एआर मुरुगादॉस की फिल्म का टीजर रिलीज करने वाले थे। हालांकि, शुक्रवार सुबह उन्होंने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण अब टीजर लॉन्च की डेट बदल दी गई है। साथ ही उन्होंने 'सिकंदर' के टीजर रिलीज की नई डेट का भी ऐलान कर दिया है। एक्शन से भरपूर फिल्म के साथ सलमान खान अलग अंदाज में नजर आएंगे। बात दें कि टीजर के पोस्टपॉन को लेकर एक पोस्ट जारी किया गया है। 

सिकंदर टीजर रिलीज पोस्टपॉन 

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस और 'सिकंदर' के बैकबोन, ने शुक्रवार सुबह 11:07 बजने से टीजर लॉन्च से कुछ घंटे पहले अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है, 'हमारे आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन से सभी दुख में डूबे हैं, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज 28 दिसंबर 11:07 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शोक की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं राष्ट्र के साथ हैं। समझने के लिए धन्यवाद। #टीमसिकंदर।'

Leave Your Comment

 

 

Top