WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली : रविवार, 15 अक्टूबर को दमन के प्रशासक श्री प्रफुल भाई पटेल ने मोती दमन के अंतर्गत जम्पोर घाट, वर्लीवाड स्कूल, परियारी रोड, मगरवाड़ा जल उपचार संयंत्र, डीएमसी रोड, नानी दमन नगर पालिका वैक्यूम आधारित डटर, नाइट मार्केट, जैन स्ट्रीट रोड, बोट पार्किंग, नानी दमन किला सौंदर्यीकरण, गो कार्टिंग साइट, सी लिंक ब्रिज , सर्किट हाउस के पास टॉयलेट ब्लॉक, न्यू कन्वेंशन विभिन्न विकासोन्मुख एवं निर्माणाधीन कार्यों का भ्रमण कर अधिकारियों को इस संबंध में सही दिशा निर्देशित किया गया।

इस मौके पर प्रशासक प्रफुल भाई पटेल ने कहा कि संघ प्रदेश में विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर पूर्ण हों इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
Leave Your Comment