नई दिल्ली: ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहले मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और अस्पताल के फायर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
కటక్ ఆసుపత్రిలో ఘోర అగ్ని ప్రమాదం
— Telugu Stride (@TeluguStride) March 16, 2026
10 మంది సజీవ దహనం!
10 మంది కూడా ఐసీయూ లో చికిత్స పొందుతున్న వారే#Odisha #Cuttak pic.twitter.com/YsRwBYWqZE
आग पर काबू पाने के लिए तुरंत तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे। स्थिति को देखते हुए ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
सीएम मोहन माझी तुरंत पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री मोहन माझी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर आग से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम माझी ने कहा कि हर मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक के जिला कलेक्टर और डीसीपी सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी रखा गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
#WATCH | Cuttack: 10 people died in the fire in the Trauma Care ICU of SCB Medical College and Hospital, Cuttack.
— ANI (@ANI) March 16, 2026
Odisha CM Mohan Charan Majhi says, "...The fire broke out probably due to a short circuit. 23 patients were under treatment at the trauma ICU, the ICU adjacent to… https://t.co/0l3TrFlra5 pic.twitter.com/WpAunajOok
Leave Your Comment