नई दिल्ली: मंगलवार, 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में 33वें ताज महोत्सव का आगाज हो गया है। यह उत्सव हर वर्ष आगरा के ताजमहल के निकट आयोजित किया जाता है। इस बार आयोजित हो रहे इस ताज महोत्सव में हर साल की तरह ही मुख्य रुप से देश-विदेश से लोग आएंगे। इसमें भारत की समृद्ध विरासत, कला, शिल्प, संगीत और व्यंजन देखने को मिलेंगे। बता दें कि इस बार का ताज महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलेगा। यह महोत्सव शिल्प ग्राम (ताजमहल के ईस्टर्न गेट के पास) में आयोजित किया जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने औऱ सुरक्षा की दृष्टि से एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है। इस महोत्सव में प्रवेश के लिए टिकट का अलग-अलग मुल्य सुनिश्चित किया गया है। महोत्सव में प्रवेश के लिए आयु सीमा को मुख्यता दी गई है।
क्या है टिकट का मुृल्य-
आधिकरिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से कोई टिकट नहीं है। सभी प्रवेश द्वारों पर उपलब्ध टिकट खिड़कियों से टिकट खरीदे जा सकते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अलग से कोई टिकट की आवश्यकता नहीं है। इसमें शामिल होने के इच्छुक आधिकारिक वेबसाइट www.tajmahotsav.org पर जाकर भी टिकट खरीद सकते हैं।
Leave Your Comment