logo

तमिलनाडु के मदुरै में पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में भीषड़ हादसा, 10 की मौत कई घायल

10 killed, many injured in Punalur-Madurai Express derailment in Madurai, Tamil Nadu

WRITER- सात्विक उपाध्याय

नई दिल्ली :शनिवार सुबह करीब 5 बजे मिलनाडु के मदुरै में बड़ा रेल हादसा हुआ है। हादसे में 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के कई डिब्बों में आग लग गई है।  हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस में आज यानी 26 अगस्त को हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ। दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, यात्रियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर अपने पास रखा था, जिसके कारण आग लग गई। ट्रेन लखनऊ से मदुरै जा रही थी।

हादसे को लेकर मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि शनिवार सुबह 5:30 बजे मदुरै रेलवे स्टेशन पर एक कोच में आग लगने की घटना हुई। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्री थे और उत्तर प्रदेश से यात्रा कर रहे थे। आज सुबह जब उन्होंने कॉफी बनाने की कोशिश की और गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो इसी दौरान सिलेंडर फट गया। उन्होंने कहा कि हादसे से 55 लोगों को बचाया गया है और अब तक हमने 10 शव निकाले हैं।  राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, दक्षिण रेलवे ने तमिलनाडु ट्रेन अग्निकांड में मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

दक्षिणी रेलवे के मुताबिक, जिस कोच में आग लगी वह एक प्राइवेट पार्टी कोच था और इसमें यात्रा करने वाले यात्री उत्तर प्रदेश के लखनऊ से मदुरै पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोच में सवार 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग बुझाने के प्रयास में जुटे रेलवे कर्मियों के अलावा पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव कर्मियों ने शवों को कोच से बाहर निकाला।

दक्षिणी रेलवे द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, यह एक निजी पार्टी कोच था, जिसे 25 अगस्त को नागरकोइल जंक्शन पर ट्रेन संख्या 16730 (पुनालुर-मदुरै एक्सप्रेस) से जोड़ा गया था। कोच को अलग कर दिया गया और मदुरै रेलवे स्टेशन पर पार्क किया गया। यात्री इस डिब्बे में अवैध रूप से गैस सिलेंडर लेकर आए थे और इसी वजह से आग लग गई. आग की भनक लगते ही कई यात्री कोच से बाहर निकल आए। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये. विज्ञप्ति के अनुसार, कोच में यात्रियों ने 17 अगस्त को लखनऊ से यात्रा शुरू की। उनका 27 अगस्त को चेन्नई जाने का कार्यक्रम था। वे चेन्नई से लखनऊ लौटने वाले थे।

 

Leave Your Comment

 

 

Top