logo

खेती करने वाली थी यामी गौतम

Yami Gautam was into farming.

टीवी से करियर शुरू करने वाली यामी गौतम ने 2012 में ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली फिल्म हिट रही, लेकिन आगे का सफर आसान नहीं रहा। ‘टोटल सियापा’, ‘एक्शन जैक्सन’, ‘सनम रे’, ‘जुनूनियत’, ‘सरकार 3’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ के बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन के बीच उन्होंने एक्टिंग छोड़कर हिमाचल प्रदेश में खेती करने का मन बना लिया था।

यामी ने बताया कि उन्होंने वहां जमीन खरीदी थी। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ नहीं चलती तो वह बैग पैक करके घर लौट जातीं। हालांकि, ‘उरी’ और ‘बाला’ की सफलता ने उनके करियर को नई दिशा दी। बाद में ‘ओएमजी 2’ और ‘आर्टिकल 370’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय क्षमता साबित की। ‘आर्टिकल 370’ में ज़ूनी हक्सर के किरदार के लिए उन्हें 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला।

यामी गौतम ने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने टेलीविजन पर काम किया। ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ जैसे शोज से उन्हें पहचान मिली।  इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया।

यामी ने 2012 में रिलीज हुई ‘विक्की डोनर’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। शूजित सरकार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना थे। स्पर्म डोनेशन जैसे संवेदनशील विषय पर बनी कॉमेडी-ड्रामा को दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और यामी को पहचान मिली। यामी ने टीवी से शुरुआत कर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। पहली फिल्म सफल रही, लेकिन आगे उन्हें लगातार वैसी सफलता नहीं मिली। उन्होंने अलग-अलग भूमिकाएं निभाईं, पर बॉक्स ऑफिस के नतीजे हमेशा उनके पक्ष में नहीं रहे।

ऐसे में हिमाचल लौटकर नई जिंदगी शुरू करना उनके लिए विकल्प बन गया था। खेती सिर्फ शौक नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ना मुश्किल लगने पर अपनाया जा सकने वाला वैकल्पिक रास्ता था।

 

प्रियंका चोपड़ा का व्रत

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता। अंग्रेजी फिल्म कलाकार निक जोनस के साथ शादी के बाद बेशक प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गईं हैं, लेकिन वह भारतीय कल्चर को बिल्कुल भी नहीं भूली हैं, जैसे कि करवाचौथ को सेलिब्रेट करना।   शादी के बाद से हर साल प्रियंका चोपड़ा करवा चौथ का व्रत रखती हैं और इसकी तैयारी करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी लगाई। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके तहत वह आए दिन कुछ न कुछ लेटेस्ट पोस्ट साझा करती हैं। करवाचौथ के खास अवसर पर प्रियंका ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी और इसकी झलकियां उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में दिखाई। इंस्टा स्टोरी में तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने पिया के नाम की मेहंदी, करवाचौथ की सारी तैयारियां और पति निक जोनस संग बेटी मालती मेरी की फोटोज पेश की।  सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गईं, ये प्यारी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आईं। तमाम फैंस इन कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।

 

सारा अली के खिलाफ फतवा

बॉबॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर अपने धार्मिक दौरे को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस मुस्लिम होते हुए भी हिंदू धर्म में विश्वास रखती हैं और धर्मिक स्थलों और तीर्थों के दर्शन करती रहती हैं। लेकिन कई धर्म के ठेकेदारों को उनका ऐसा करना पसंद नहीं आता और उनकी धर्मिक यात्रा चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस बार भी ठीक ऐसा ही हुआ है।

 ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने को लेकर उनके खिलाफ फतवा जारी किया है। मौलाना ने सारा के इस कदम को इस्लामी शरीयत के खिलाफ बताते हुए इसे नाजायज और हराम करार दिया है। साथ ही उन्होंने अभिनेत्री को अपने इस कृत्य के लिए तौबा करने और अल्लाह से माफी मांगने की नसीहत दी है। इस बयान के बाद धार्मिक आस्था और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर बहस तेज होने की संभावना है।

 

जान्हवी का मैरिज प्लान

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वह वरुण धवन के साथ कारन जौहर के चैट शो पर नज़र आयी थी। 28 अक्टूबर को प्रसारित हुए इस एपिसोड में अर्जुन कपूर भी खास मेहमान के तौर पर शामिल हुए। शो के दौरान सितारों के बीच खूब हंसी-मजाक हुआ और बातचीत उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों और शादी तक पहुंची। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी शादी की योजनाओं को लेकर ऐसा जवाब दिया, जिसने सबका ध्यान खींचा। अभिनेत्री ने साफ कर दिया कि फिलहाल उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है और इसके लिए फैंस को अभी कुछ साल और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं अपने करीबी लोगों के रिश्तों और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देने को लेकर भी जाह्नवी ने खुलकर बात की।   

शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने जाह्नवी के आसपास हुए कुछ ब्रेकअप का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार और दोस्तों के दायरे में कई रिश्तों में अलगाव देखने को मिला है, लेकिन इसके बावजूद सभी ने एक-दूसरे का साथ बनाए रखा। करण की इस टिप्पणी पर जाह्नवी ने बताया कि वे लोग अपनी-अपनी निजी परेशानियों के बीच भी एक-दूसरे को संभालते रहे हैं। अभिनेत्री ने कहा कि वे इस मामले में काफी अच्छे हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे को सहारा देना जानते हैं। जाह्नवी की यह बात उनके करीबी रिश्तों और दोस्तों के साथ उनके जुड़ाव को दिखाती है। फिल्मी दुनिया की व्यस्त जिंदगी के बीच निजी रिश्तों में उतार-चढ़ाव आना आम है, लेकिन जाह्नवी के मुताबिक उनके करीबियों ने एक-दूसरे की परेशानियों को समझने और उनसे उबरने में मदद की।

 

Leave Your Comment

 

 

Top