अनिल मिश्र/गया जी
पड़ोसी राज्य नेपाल में हाल के दिनों आये भीषण त्रासदी में सैकड़ों लोगों को काल के गाल में समां जानें एवं देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और अन्य तरह की विपदा एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में अस्पताल में आग लगने के दौरान से दम घुटने से हुई मौत के साथ- साथ विभिन्न सड़क दुघर्टनाओं में हुई अकाल मृत्यु एवं अपने पूर्वजों की मोक्ष हेतु पितृपक्ष मेला के मौके पर गया जी में भागवत कथा कहने आये ।
विश्व विख्यात भागवत् कथा मर्मज्ञ डाॅ संजय कृष्ण सलिल महाराज जी ने आज शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर गया जी में अनंत: सलिला फल्गु नदी में स्नान आदि करने के बाद तर्पण किया। वहीं विष्णु पद मंदिर में अपने पूर्वजों सहित नेपाल त्रासदी, दिल्ली अस्पताल अग्निकांड सहित सड़क दुघर्टना, वाहन दुर्घटना में अकाल काल के समाने वाले सभी भारतीयों के लिए पिण्ड दान किए। इस बीच पिण्ड दान, तर्पण कर्मकांड आदि आचार्य पं नवीन चन्द्र मिश्र "वैदिक" ने सम्पन्न कराया वहीं गयापाल ब्राह्मण पण्डित रतनलाल गायब जी जो तीर्थ पुरोहित हैं , उन्होंने सुफल आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर भागवत कथा मर्मज्ञ डॉ संजय सलिल महाराज जी ने कहा कि गया जी धाम में आकर तर्पण और पिंडदान सनातन धर्म में वर्णित एक उत्कृष्ट परंपरा है।आज इस कार्य को पूरा कर धन्य हो गया।
Leave Your Comment