logo

दिल्ली के साकेत कोर्ट में महिला पर हमला, हालत गंभीर

Woman attacked in Delhi's Saket court, condition critical

शुक्रवार 21 अप्रैल की सुबह करीबन 10 बजे के करीब दिल्ली के साकेत कोर्ट में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जब घटना हुई उस वक्त कई लोग वहां मौजूद थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस इस वक्त मौके पर मौजूद है। बता दें कि घटना में आरोपि वकील की ड्रेस में परिसर में दाखिल हुआ था। उसने पहले तो थोड़ी देर परिसर में इधर उधर घुमने का नाटक किया। फिर उसने वहां मौजूद एक महिला पर हमला कर दिया। बता दें कि आरोपि ने महिला पर चार गोलियां चलाईं। आरोपी द्वारा लड़की को चार गोलियां मारी गईं जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं। 

बता दें कि कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं। आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका पति ही है। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आरोपी का महिला से पैसों को लेकर विवाद था। आरोपी बिहार का रहने वाला है और हिस्ट्रीशीटर है। 

  •  महिला की हालत इस वक्त गंभीर बताई जा रही है।

  • महिला को तुरंत ही दिल्ली के एम्स हास्पिटल में ले जाया गया है।

  • जहां उसकी प्राथमिक जांच चल रही है।

  • वकील की ड्रेस मेें हमलावर ने लगातार फायरिंग की। 

Leave Your Comment

 

 

Top