logo

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बधाइयों का लगा ताता, राष्ट्रपति, गृहमंत्री , रक्षामंत्री, डोनाल्ड ट्रंप समेत बॉलीवुड सितारों और खिलाड़ियों ने दी बधाई

Wishes poured in for PM Modi on his 75th birthday, including from the President, Home Minister, Defence Minister, Donald Trump, Bollywood stars and sportspersons

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है और देश-दुनिया से लोग उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।  लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर शहर में जन्म हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी को भारत समेत दुनिया भर के विभिन्न नेताओं, फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों समेत कई लोगों की ओर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के बारे में किसने क्या कहा है---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा?

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"

अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।"

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है। उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है। गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है। विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदीजी देश को आत्मनिर्भरता, विकास और समृद्धि की दृष्टि से मज़बूती दे रहे हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्राप्त हो ताकि वे भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में लगातार सफल सिद्ध हों। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- "140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर 'नए भारत' को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! राष्ट्र सर्वोपरि और लोक-कल्याण की भावना को जीवन-साधना में उतारने वाले आपके अप्रतिम पुरुषार्थ, संवेदनशील नेतृत्व और अखण्ड कर्मनिष्ठा ने 'नए भारत' को आशा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें, जिससे राष्ट्र को आपका सशक्त नेतृत्व और हम सभी को आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।"

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को किया फोन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'मैंने अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर अच्छी बातचीत की। मैंने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नरेंद्र, रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में आपके समर्थन के लिए शुक्रिया!- प्रेसिडेंट डीजेटी।' ट्रंप ने अपने शुरुआती अक्षरों (Donald John Trump) के साथ इस पोस्ट को साइन किया, जो इस बातचीत के निजी और दोस्ताना लहजे को दर्शाता है।

भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। वह स्वस्थ और प्रसन्न रहें और इसी प्रकार देश का नेतृत्व करते रहें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया स्वच्छता अभियान एक जनांदोलन बन गया है... हमें विश्वास है कि राजस्थान के हमारे सभी भाई-बहन इस सेवा पखवाड़े से लाभान्वित होंगे..."

मोहन यादव ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- "कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की धरती पर पधारने वाले हैं। उनके द्वारा पीएम मित्र पार्क के माध्यम से आदिवासी अंचल धार झाबुआ में बड़ी सौगात मिल रही है। आज उनका हमारे बीच जन्मदिन मनाना बाकी लोगों को भी प्रेरणा देगा कि जन्मदिन सार्थक कैसे किया जा सकता है और जन्म सफल कैसे किया जाता है। मैं महाकाल से कामना करता हूं कि वे अपने अभियान में सफल हों और देश के साथ मध्य प्रदेश कदम से कदम मिलाकर डबल इंजन सरकार के साथ डबल गति से आगे बढ़े। प्रधानमंत्री निरोगी रहें, दीर्घायु हों, शतायु हों।"

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने क्या कहा? 

हेमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मोदी जी। आज आपके 75वें जन्मदिन पर, मैं आपको अपने परिवार, और समस्त बृजवासियों की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। मैं भगवान कृष्ण से आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी, हमें आप पर गर्व है।' देश की बेहतरी में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान की प्रशंसा करते हुए, 'ड्रीम गर्ल' ने आगे कहा, 'जब से आपने देश की कमान संभाली है, देश में सकारात्मक बदलाव आए हैं और हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। इतने कम समय में आपने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से ही आपके साथ जुड़ी हुई हूं। जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री बने, तो मुझे दोनों बार राज्य में चुनाव प्रचार करने का मौका मिला।'

भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई- 

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी के लंबी उम्र की कामना की। 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने दी पीएम मोदी को बधाई-- 

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी को बधाई दी। इस दौरान अक्षय कुमार ने लिखा कि  75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ पीएम मोदी जी ... मेरी दिल से ये प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले… आप भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाते रहें। Happy Birthday, Captain  

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दी पीएम मोदी को बधाई-- 

बता दें कि दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बहुत बहुत बधाई। प्रभु आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे। आप आने वाले बहुत सालों तक ऐसी ही उदारता, दृढ़ता, कुशलता, एकाग्रता, और निस्वार्थ भावना से देश का नेतृत्व करें. मेरी माँ भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही है। वो तो कह रही थी कि उनकी आपसे बात भी करा दूँ. आपकी माता जी की अनुपस्थित में आपको वो आशीर्वाद देगी। एक बार फिर से आपको जन्मदिन की बधाई।”

 

Leave Your Comment

 

 

Top