logo

सीताफल बीज क्यों हैं चमत्मकारी

Why are custard apple seeds miraculous?

स्वस्थ रहने और दिखने में बड़ा अंतर होता है। कई लोग स्वस्थ दिखते हैं पर होते नहीं हैं वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो स्वस्थ्य दिखते नहीं है पर वो स्वस्थ होते हैं और वहीं एक ऐसे वर्ग के लोग होते हैं जो कि लेजी होते हैं। ऐसे में कई ऐसी प्राकृतिक चीजें होती हैं जिनका सेवन हमें कई मायनों में हेल्दी बनाता है। जी हां सीताफल की सब्जी के बारे में तो जानते ही होंगे। इसके अलावा इसका इस्तेमाल कई औषधियों में भी किया जाता है। वहीं सीताफल के बीज के भी कई फायदे हैं। हम जब इसकी सब्जी घर में बनाते हैं तो इसके बीज निकालकर फेंक देते हैं। लेकिन हमें यह नहीं पता होता कि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम, फायबर, जिंक, कॉपर और कैलोरी पाई जाती है।

सीताफल के बीज के फायदे 


नींद में सहायक

अगर आप नींद न आने की समस्या से ग्रस्त हे तो सीताफल के बीज उसके लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें एमिनो एसिड ट्रिप्टोफन की मौजूदगी शरीर में सेरोटोनिन को परिवर्तित कर गहरी नींद में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद


विशेषज्ञों के मुताबिक सीताफल के बीज हृदय रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होते है। सीताफल के बीज मैग्नीशियम का एक सबसे अच्छा स्रोत है जो कि दिल के उपचार में मदद करता है इसलिए दिल की समस्याओं से पीड़ित लोगों को सीताफल के बीजों का सेवन करना चाहिए।

पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक


मिनरल जिंक का एक अच्छा स्रोत सीताफल के बीज भी होते है जो कि पुरुष स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

एसिडिटी का इलाज

सीताफल के बीज में शरीर के पीएच को मेंटेन करता है जिससे पेट में एसिड के गठन को रोकता है। इसे आप सब्जी, सूप, सलाद, जिसमें चाहे और जैसे चाहे खा सकते हैं।

एनर्जी प्रदान करता है


जिन लोगों में एनर्जी का लेवल कम होता है उन लोगों के लिए सीताफल के बीज बहुत बढ़िया काम करते हैं। इन बीजों के खाने से शरीर में रक्त और ऊर्जा के स्तर के निर्माण में मदद करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है... सीताफल के बीजों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह रोग प्रतिरोधी सिस्टम को बेहतर बनाने में कारगर होता है और वायरल, सर्दी-खांसी-जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है। डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है।


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
 

Leave Your Comment

 

 

Top