logo

WhatsaApp का नया फीचर क्या...

What is the new feature of WhatsaApp

आज के समय में लगभग सभी आयु वर्ग के लोग वॉट्सऐप या फिर किसी ना किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग नियमित रूप से करते हैं। लेकिन पिछले 1 दशक में वॉट्सऐप का प्रयोग सबसे अधिक हुआ है। चाहे वो मैसेजिंग हो, कॉलिंग हो या फिर किसी भी प्रकार कोई डाटा शेयर करना हो। WhatsApp आज के समय में एक बेहद जरूरी ऐप्लिकेशन बन चुका है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।  भारत में व्हाट्सएप के 530 मिलियन से ज़्यादा उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया भर में सबसे ज्यादा है।  अपने करोड़ों यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी प्लेटफॉर्म में नए-नए अपडेट्स और फीचर्स लाती रहती है। कुछ फीचर्स यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदलते हैं तो कुछ प्राइवेसी को मजबूत बनाते हैं। इस बीच वॉट्सऐप एक और नया प्राइवेसी फीचर ला रहा है। जो यूजर्स के कई अनसुलझे पहलुओं को सुलझाने के साथ ही उसे खत्म करने का काम करेगा। WhatsApp ने पिछले कुछ समय में कई सारे फीचर्स को रोल आउट किए हैं जबकि वहीं कई सारे फीचर्स पर कंपनी काम कर रही है। अब वॉट्सऐप ऐसा फीचर ला रहा है जिससे कोई भी यूजर आपके मीडिया फाइल्स या फिर आपकी चैट को सेव नहीं कर पाएगा। कंपनी आने वाले नए अपडेट के साथ इस फीचर को रोलआउट कर सकती है। कुछ समय पहले ही मेटा और वॉट्सऐप ने वॉट्सऐप पर वन टाइम व्यू वाला फीचर लाया था। जिससे कई हद तक प्राइवेसी आ तो गई थी पर उसका भी उपाय डाटा हैकर्स की ओर से निकाल लिया गया था। ऐसे में अधिक प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वॉट्सऐप ने इस फीचर को लाने का निर्णय किया है।

WABetaInfo की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक नए फीचर को iOS के लिए नए बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया है। कंपनी जल्द ही आईफोन यूजर्स को नया फीचर पेश करेगी, हालांकि अभी इसकी लॉन्चिंग की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। नया फीचर रोल आउट होने के बाद आपके हाथ में यह कंट्रोल होगा कि आपकी फोटो या फिर वीडियो को कोई सेव कर पाए या फिर नहीं। वॉट्सऐप फिलहाल इस फीचर को अभी iOS यूजर्स के लिए रोल आउट कर रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी किया जा सकता है।

इस फीचर से क्या होगा लाभ

आसान शब्दों में समझाएं तो अब वॉट्सऐप यूजर्स के पास इस चीज का पूरा कंट्रोल होगा कि उनके द्वारा भेजी गई फोटो, वीडियो या फिर दूसरे डॉक्यूमेंट्स को सेव कराना चाहते हैं या नहीं। यह सेटिंग पूरी तरह से ऑप्शनल होगी। ताकि आप किसी को सामान्य मैसेज भेजना चाहें तो वो कर सकते हैं या फिर इस फीचर का प्रयोग करते हुए उसे प्राप्तकर्ता तक पहुंचा तो सकते हैं पर उसका एक्सेस आपके पास ही होगा।  इस फीचर को आप अपने हिसाब से ऑन ऑफ कर पाएंगे। आप जैसे ही इस फीचर को ऑन करेंगे तो रिसीवर के पास एक नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा ताकि सामने वाले को पता चल सके कि आप उसकी फोटोज, चैट या दूसरी फाइल्स को सेव नहीं कर सकते हैं। इस फीचर का जाहिर तौर पर लाभ होगा। जिससे मैसेजिंग प्रणाली वॉट्सऐप पर सुरक्षित हो जाएगी। WhatsApp के इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि मीडिया फाइल्स के साथ साथ यह चैट पर भी काम करेगा। मतलब अगर आपको टेंशन रहती है कि कोई आपकी चैट को सेव कर सकता है तो अब यह टेंशन खत्म होने वाली है। अपकमिंग फीचर उन यूजर्स को बड़ी राहत देने वाले हैं जो अपनी चैट को सेव, शेयर या फिर आर्काइव नहीं होने देना चाहते हैं। अगर आप फीचर को ऑन करते हैं तो चैट को किसी भी तरह से बाहर एक्सपोर्ट नहीं किया जा सकेगा। अक्सर देखा गया है कि अगर हम कहीं अपने काम के लिए वाट्सएप लागिन कर लेते हैं और काम खत्म होने के बाद उसे लॉगआउट करना भूल जाते हैं तो यह फीचर ऐसे में काम आ सकता है। आपके द्वारा इस फीचर को ऑन किये जाने के बाद कोई भी आपके किसी भी मैसेज को ना देख सकेगा ना ही सेव कर सकेगा। यह जाहिर तौर पर सही बात है कि WhatsApp के इस फीचर से दुनियाभर के यूजर्स को लाभ मिलेगा।






सात्विक उपाध्याय

Leave Your Comment

 

 

Top