हम जानते हैं इस सप्ताह 4 सितंबर से 10 सितम्बर तक का साप्ताहिक भविष्यफल इस सप्ताह सूर्य बुध सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, शुक्र कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, गुरु राहु मेष राशि, में केतु तुला राशि में, चंद्रमा क्रमशः है मेष, वृष, मिथुन,कर्क राशि में, गोचर करेंगे सर्वप्रथम।
मेष राशि...
सोमवार-मंगलवार, आत्मबल प्रबल रहेगा। आपकी इच्छा के अनुसार कार्य संपादित होंगे। बुधवार-गुरुवार आपके परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके किए हुए निवेश से आर्थिक लाभ होगा। नए आय के साधन बनेंगे। शुक्रवार- शनिवार सामाजिक कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। आपके कार्यों का लोग सम्मान करेंगे। रविवार को हर्ष के समाचार प्राप्त होंगे परिवार का साथ मिलेगा और अच्छा चाहते हैं चुकंदर का दान करें।
वृष राशि...
सोमवार मंगलवार, कार्य का अतिरिक्त भार आपको चिंता शील बनाए रखेगा। परंतु आप अपने कार्य को सर्वप्रथम पूरा करें सफलता मिलेगी। बुधवार गुरुवार नये शानदार काम की शुरुआत, उत्साहजनक समय रहेगा। हर क्षेत्र में अतिरिक्त कार्य होंगे। शुक्रवार-शनिवार आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर उभरेगा। कोई पुराना ऋण प्राप्त होगा। रविवार को नए निवेश की योजना बनेगी। सामाजिक कार्य होंगे और अच्छा चाहते हैं खुशबू का दान करें।
मिथुन राशि...
सोमवार मंगलवार आपके किए हुए कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। नए काम की योजना बनेगी। बुधवार गुरुवार मानसिक अशांति रहेगी। वाद विवाद से बचकर अपने आप को संयमित रखकर अपना कार्य करें। शुक्रवार शनिवार सभी परेशानियां समाप्त होंगी। आनंददायक समय रहेगा, रविवार समस्त कार्य सुगमता से संपन्न होंगे। आमदनी बढ़ेगी और अच्छा चाहते हैं पोदिना धनिया दान करें।
कर्क राशि...
सोमवार मंगलवार, कार्यस्थल पर अद्भुत तरीके से काम संपन्न होंगे। उत्पादन बढ़ेगा, कर्मचारी लगकर काम करेंगे। बुधवार गुरुवार आपको नए व्यापार की योजना प्राप्त हो सकती है। सरकार से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शुक्रवार-शनिवार, अवांछनीय यात्रा हो सकती है। जिससे आपका मन चिंतित रह सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखें। रविवार अपने कामों पर पूर्ण ध्यान रखें। शानदार काम होगा और अच्छा चाहते हैं खीर का दान करें।
सिंह राशि...
सोमवार मंगलवार, विदेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। धर्म के काम में अभिरुचि रहेगी। भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। बुधवार गुरुवार। आपके कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। नए काम होंगे। शुक्रवार शनिवार लाभदायक समय है। अपनी पूर्ण शक्ति लगाकर लाभ अर्जित करें। बड़ों का सहयोग प्राप्त करें। रविवार को मनोरंजन में खर्चा बड़ेगा और अच्छा चाहते हैं रोली मोली का दान करें ।
कन्या राशि...
सोमवार मंगलवार, स्वास्थ संबंधी चिंताएं रहेंगी सुपाच्य भोजन करें। 2 घंटे व्यायाम करें। बुधवार-गुरुवार, सभी चिंताएं समाप्त होगी। आनंद का संचार होगा। तेज गति से सभी कार्य संपन्न होंगे। समय का लाभ लें। शुक्रवार-शनिवार, आपका समय कार्यस्थल पर पूर्ण मनोयोग के साथ व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता से उत्पादन बढ़ेगा। रविवार को प्रशासनिक लाभ अर्जित करने के योग हैं और अच्छा चाहते हैं हरी इलायची दान करें।
तुला राशि...
सोमवार मंगलवार, जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उसकी सलाह से सफलता अर्जित करेंगे। मन उत्साहित रहेगा। बुधवार, गुरुवार गुप्त शत्रु परेशानी पैदा कर सकते हैं। अपने कार्य को दूसरों के भरोसे ना छोड़े। कड़ी मेहनत करें। शुक्रवार शनिवार, आपके सलाहकारों की सलाह बेहतर परिणाम देगी। चारों ओर से अनुकूलता होगी। रविवार को यात्रा हो सकती है जो लाभ देगी। और अच्छा चाहते हैं मोगरे की माला दान करें।
वृश्चिक राशि...
सोमवार मंगलवार,आपके प्रयास उधार वापस प्राप्त करा सकते हैं। नया ऋण नहीं दें पुराना रोग उभर सकता है। सावधान रहें बुधवार गुरुवार नए भागीदार मिल सकते हैं। जोकि आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कार्य बढ़ सकता है, शुक्रवा-शनिवार आपको किसी की गुप्त सहायता प्राप्त हो सकती है। परंतु आप अपने विवेक पर विश्वास रखें। धोखा हो सकता है। रविवार को भाग्यशाली दिन रहेगा और अच्छा चाहते हैं माचिस का दान करें।
धनु राशि...
सोमवार मंगलवार आपकी कार्य योजना को आपकी बुद्धि बल से सफलता मिलेगी। संतान की ओर से हर्ष के समाचार मिलेंगे। बुधवार- गुरुवार मानसिक परेशानी हो सकती है। अपनी वाणी को मीठी रखकर बातचीत करें। उत्तेजना काम बिगाड़ सकती है। शुक्रवार-शनिवार, स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। सभी ओर से आपको सहायता प्राप्त होगी। रविवार कार्य करने में परेशानी का अनुभव होगा और अच्छा चाहते हैं भाड़ के चने दान करें।
मकर राशि...
सोमवार मंगलवार घर के रख रखाव या घरेलू कार्य की योजना क्रियान्वित होंगी। आप के सम्मान में अभिवृद्धि होगी। बुधवार गुरुवार नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके अनुकूल रहेगी। नए कार्य की योजना बनेगी। जो सफल रहेगी। शुक्रवार शनिवार। मामा के घर जाने की योजना बन सकती है। उधार की परेशानी मानसिक चिंता रखेगी। धैर्य के साथ सामना करें। रविवार शीघ्र अनुकूलता होगी और अच्छा चाहते हैं तले हुए भोज्य पदार्थ दान करें।
कुंभ राशि...
सोमवार मंगलवार। सामाजिक कार्यों में आपका समय व्यतीत होगा। नए सलाहकारों की मदद से बेहतर काम होंगे। बुधवार गुरुवार घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। माता जी के साथ कहीं दर्शन प्राप्त होंगे। स्वादिष्ट भोजन प्राप्त करेंगे। शुक्रवार शनिवार जनता ने आपके काम में की प्रशंसा होगी। आप के समान बेहतर ढंग से विक्रय होंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। रविवार को उधार की परेशानी होगी और अच्छा चाहते हैं दही बड़े का दान करें।
मीन राशि ...
सोमवार मंगलवार नए कामों की शुरुआत होगी। जिससे आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। नए रिश्ते भी बनेंगे। बुधवार गुरुवार छोटे भाई बहनों के सहयोग से एवं आपकी लेखन क्षमता से बेहतरीन सफलता प्राप्त होगी। शुक्रवार-शनिवार। आपके बिखरे हुए कार्य समेटने का समय है। कबाड़े का विक्रय करेंगे। आपके घर एवं संस्थान पर साफ सफाई में ध्यान लगेगा। रविवार को बेहतर ढंग से काम संपन्न होंगे और अच्छा चाहते हैं बेसन दान करें।

हेमंत कास्ट
Leave Your Comment