logo

मौसम विभाग की चेतावनी, बिहार समेत देश के 12 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, जानिए पूरी खबर

Weather Department warning: Heavy rain likely in 12 states across the country, including Bihar; read the full report.

नई दिल्लीः मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ ही आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक  बिहार-झारखंड समेत देश के कई राज्यों में आज यानी बुधवार को बारिश हो सकती है। वहीं  तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने का अनुमान है। साथ ही विभाग ने इस हफ़्ते पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना के बारे में चेतावनी दी है।

20 जून तक होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि 17 से 20 जून के बीच बिहार के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 17 से 22 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय में 22 जून तक भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए मौसम विभाग ने कहा, "18 से 22 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 से 20 जून के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अनुमान लगाया है। इस दौरान इन जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

मौजूदा मौसमी हालात बताते हैं कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 18 से 22 जून 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश लाएगा। 

राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना

आज बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना के बीच राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों के लिए भी ऑरेंज चेतावनी जारी की है क्योंकि इन इलाकों में 17 जून को भारी बारिश होने की उम्मीद है।  17 से 18 जून तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है।

हीट वेव (लू) की चेतावनी

मौसम विभाग ने 17 जून को छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हीट वेव (लू) चलने की बहुत संभावना है। इसके अलावा गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में 20 जून तक गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दोपहर के समय गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33°C से 35°C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहेगा। 

Leave Your Comment

 

 

Top