logo

तरबूज का जूस रखे मानव शरीर को स्वस्थ

Watermelon juice keeps human body healthy

धीरे-धीरे गर्मी पास आ रही है, ऐसे में गर्मी में कई तरह के पानी से भरपूर फल मिलते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।  उनमें से ही एक है तरबूज का फल। जो कि कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत होती है जो मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। ऐसे में यह ना सिर्फ बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए काफी है, बल्कि बॉडी में ग्लूकोज लेवल को भी मेंटेन रखता है।  इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे- ऊर्जा, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, सी, बी1, बी6, लाइकोपीन, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि। हालांकि, डायबिटीज पेशेंट को तरबूज का सेवन बेहद सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। अक्सर हम गर्मीयों में फलों को काटकर खाते हैं इसमें तरबूज जैसे फल को भी हम काटकर ही खाते हैं। तो ऐसे में गर्मी में बाहर जाते समय हमें तरबूज का जूस बनाकर उसे पीकर साही ही बॉटल में ठंडा वाटरमेलन जूस लेकर निकलना चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में जब भी प्यास लगे या फिर गला सूखे तो आप तरबूज का जूस पी लें।  तरबूज का जूस पीने से आपको कई फायदे भी होंगे। अब आपको बताते हैं कि क्या है वॉटरमेलन यानी कि तरबूज के जूस के लाभ-
 

तरबूज का जूस डिहाइड्रेशन होने से बचाता है

तरबूज में मौजूद पानी मानव शरीर को दिन भर हाइड्रेटेड रखने के साथ ही शरीर को कई आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। जो बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स को बनाए रखता है।  जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। तरबूज में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम आपको डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

 

एनर्जी की कमी नहीं होगी

गर्मी में कई बार शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में विटामिन का बेहतरीन सोर्स होने के कारण तरबूज का जूस शरीर में ऊर्जा को बूस्ट करता है। इसमें मौजूद विटामिन बी6 और मैग्नीशियम में डोपामाइन होता है  जो एनर्जी सेल्स को ईंधन प्रदान करता है साथ ही बीटा कैरोटीन और विटामिन सी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करते हैं। एक गिलास तरबूज का जूस पीने से कमजोरी, थकान सब दूर हो सकती है और शरीर की एनर्जी बनी रहती है।

 

लू से बचाने में करता है मदद

गर्मी में अक्सर तेज धूप में घूमने से हीट स्ट्रोक, लू लगने का खतरा बढ़ जाता है और भीषण गर्मी में बॉडी टेम्परेचर कई बार बढ़ जाता है। जिसे समय पर ठंडा ना किया जाए तो समस्या हो सकती है। तो ऐसे में तरबूज यानी की वाटरमेलन का जूस काफी फायदेमंद होता है। तो जब भी गर्मी के कारण प्यास लगे तो आप इसे पी लें। चूंकि, तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में तरबूज का जूस शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और आपको अंदर से ठंडा रखता है। यह ना सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि थकान भी दूर करता है।

 

तरबूज का जूस किडनी को सुरक्षित रखता है

तरबूज का जूस पीने से किडनी में पथरी की समस्या नहीं होती है। यह जूस प्राकृतिक मूत्रवर्धक है, जो किडनी के लिए एक वरदान है। यह मानव शरीर में लिवर को शुद्ध करता है और किडनी के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है साथ ही किडनी में स्टोन बनने से रोकता है।

 

आंखों की समस्या से बचाता है तरबूज का जूस-

तरबूज का जूस हमारी आंखों को कई समस्याओं से बचाए रख सकता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन से लेकर विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करते हैं। लाइकोपीन रेटिना को सुरक्षित रखता है। आंखों की समस्या मैक्युलर डिजनरेशन, नाइट ब्लाइंडनेस या रतौंधी , उम्र संबंधित आंखों की समस्याओं से बचाए रखने में बेहद कारगर है साथ ही इस जूस के सेवन से गर्मी के मौसम में आंखों में होने वाले इंफेक्शन से भी बचाव हो सकता है।

 

 

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
यदि किसी का भी ब्लड प्रेशर हाई रहता है तो तरबूज का जूस पीने से इसे नॉर्मल बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम सीधे तौर पर ब्लड वेसल्स को दुरुस्त रखते हैं।  जिससे रक्त का प्रवाह सही बना रहता है। एक्सपर्ट भी ब्लड प्रेशर के मरीजों को तरबूज का जूस पीने की सलाह देते हैं।

 

दिल को रखता है सुरक्षित

दिल को हेल्दी और रोग मुक्त बनाए रखना है तो तरबूज का जूस पिएं। तरबूज में मौजूद पोटैशियम हार्ट डिजीज से बचाता है। अमीनो एसिड ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, तो वहीं बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन.... कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर बनाए रखते हैं। तरबूज का जूस दिल संबंधी समस्याओं से भी बचने में मदद करता है। इसके साथ ही विटामिन सी होने के कारण तरबूज का जूस इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

 

 

बालों और स्किन को स्वस्थ रखता है
तरबूज के जूस का सेवन बालों और स्किन को स्वस्थ रखता है। इस जूस को पीने से त्वचा पर निखार आता है। बाल गिरने कम हो सकते हैं।

 

वजन कम करने के लिए पिएं तरबूज का जूस

वजन कम करने के लिए भी आप तरबूज का जूस पी सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जो देर तक पेट भरा रखता है। कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे बेली फैट कम हो सकता है।  फैट और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके वेट लॉस में मदद मिलती है।




उदय इंडिया ब्यूरो
 

Leave Your Comment

 

 

Top