logo

दिल्ली से श्रीनगर के लिए वंदे भारत जल्द होगी शुरु, ट्रायल का कार्य जारी

Vande Bharat train from Delhi to Srinagar will start soon, trial work is going on

WRITER- सात्विक उपाध्याय


नई दिल्ली: कश्मीर घाटी से भारत के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रेलवे की ओर से लंबे समय से कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। ऐसे में नए साल में देश के लोगों को कश्मीर घाटी में वंदे भारत से आसानी से जाने का बड़ा तोहफा मिल सकता है। दिल्ली से श्रीनगर को सीधा जोड़ने वाली रेल लाइन जनवरी में शुरू होने की संभावना है। इस रूट पर वंदे भारत जैसी ट्रेनों को भी चलाने की तैयारी की जा रही है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर तक 800 किलोमीटर का सफर 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। जानकारी के मुताबिक, इसे लेकर ट्रायल जारी है।

पीएम मोदी करेंगे सफर

जानकारी के मुताबिक, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करेंगे।  उम्मीद की जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2025)  के दिन को वंदे भारत श्रीनगर-दिल्ली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

32 सालों से चल रहा था काम

कश्मीर रेलवे प्रोजेक्ट पर पिछले 32 सालों से काम हो रहा है। इस बीच रेलवे को ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को चीर कर टनल और ट्रैक बनाने जैसे बड़े चैलेंज का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं इस ट्रैक पर दुनिया का सबसे खूबसूरत और ऊंचा चिनाब पुल बनाना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन यह सब रेलवे ने मुमकिन कर दिखाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल सहित कुछ प्रमुख स्टेशनों पर ही रुकेगी।

5 ट्रेनों की सौगात देंगे पीएम

इतना ही नहीं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जनवरी में 5 नई आधुनिक ट्रेनों की सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी दिल्ली और कश्मीर को जोड़ने वाली 5 नई ट्रेन लॉन्च करेंगे। ये ट्रेनें नई टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ बनी है। ये ट्रेनें कश्मीर के मौसम को ध्यान मे रखते हुए ऑनबोर्ड हीटिंग सिस्टम से भी लैस होंगी।

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top