logo

उत्तरप्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो की आज से शुरुआत ट्रेड शो में लगाए गए हैं 2500 से ज्यादा स्टॉल

Uttar Pradesh International Trade Show starts from today, more than 2500 stalls have been set up in the trade show

नई दिल्ली -उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) की बुधवार से शुरुआत होने जा रही है। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से लेकर 29 सितंबर 2024 तक चलेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को दोपहर 12 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में शो का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे। सीएम योगी सुबह 10:30 बजे ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और 11:30 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इस शो का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन लिमिटेड मिलकर कर रहे हैं। शो में 2500 से भी ज्यादा स्टॉल लगे हैं। इस अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में 70 देशों से लगभग 500 विदेशी खरीदारों के आने की उम्मीद है।

यूपी में इंटरनेशनल ट्रेड शो का ये दूसरा साल है। पहली बार इसका आयोजन साल 2023 में किया गया था। जिसमें बाइक रेस मोटोजीपी का आयोजन किया गया था। इसी के साथ दो हजार से भी अधिक एग्जीबिटर्स अपनी कलाओं को पेश किया था। पिछले साल ये ट्रेड शो, 21 से 25 सितंबर तक आयोजित किया गया था, वहीं इस साल 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा।

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। जिसमें बिजनेस आवर्स सुबह 11 बजे से 3 बजे तक और पब्लिक आवर्स दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा। बता दें, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो टिकट की कीमत अलग-अलग होगी। जनरल टिकट की कीमत एक दिन के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 500 रुपए होने की उम्मीद है, जबकि वीआईपी या बिजनेस कैटेगरी के लोगों की टिकटों की कीमत अधिक हो सकती है।
 

 

Leave Your Comment

 

 

Top