logo

उर्वशी का 24 कैरट गोल्ड केक

Urvashi's 24 carat gold cake

उर्वशी रौतेला 30 साल की हो गई हैं और उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई है, जिसे देखने के बाद कईयों ने उर्वशी के मजे लिए। उर्वशी रौतेला ने म्यूजिक वीडियो लवडोज 2 के सेट पर रैपर यो-यो हनी सिंह के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उर्वशी ने 24 कैरेट सोने का केक काटा, जिसे लोग हजम नहीं कर पा रहे हैं।  उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट सोने का केक काटते हुए अपनी कई सारी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है।  उर्वशी रौतेला ने अपने 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर लाल की लैगकट बोल्ड ड्रेस कैरी कर रखी थी। उनके बाल खुले थे और गले में शानदार नेकपीस पहन रखा था।  लवडोज 2 के सेट पर हनी सिंह के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करने के दौरान उर्वशी रौतेला ने रैपर को लगे भी लगाया। उर्वशी के 24 कैरेट सोने के केक की फोटोज देख लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है।  आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्मों में नजर आ रही है। वे म्यूजिक वीडियो में भी काम कर रही हैं।

 

रामलला का आशीर्वाद रकुल-भगनानी को

न्यू ली मैरिड रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को आशीर्वाद के तौर पर अयोध्या से 'प्रसादम' भेजा गया।  रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में अपने परिवार और करीबियों के बीच सात फेरे लिए।  संडे 25 फरवरी को रकुल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या राम मंदिर से मिले प्रसाद के लिए थैंक्यू कहा।  रकुल ने लिखा, "हमारी शादी के बाद अयोध्या से प्रसाद पाकर बहुत ज्यादा धन्य हूं! वास्तव में एक साथ हमारे सफर की दिव्य शुरुआत। " उन्होंने प्रसाद के तौर पर मिले बॉक्स की तस्वीर भी पोस्ट की। हाल ही में इस कपल ने अपनी शादी के दिन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।  रकुल और जैकी भगनानी दोनों ने तस्वीरें भी पोस्ट कीं जिनमें उन्हें परिवार के साथ पोज देते देखा जा सकता है।  अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू करते हुए रकुल और जैकी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।  उन्होंने तरूण ताहिलियानी का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

 जबकि जैकी ने ताहिलियानी की डिजाइन की गई आइवरी चिकनकारी शेरवानी को चुना।  जैकी के लुक में एक प्लीटेड स्टोल भी शामिल था।  शादी में कपल के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।  अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी से लेकर अर्जुन कपूर, वरुण धवन और ईशा देओल तक बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और कपल को आशीर्वाद दिया क्योंकि वे अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं।  रकुल और जैकी ने अक्टूबर 2021 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफीशियली अनाउंस किया था।


करीना की क्रू

इ स साल एक के बाद धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसी बीच करीना कपूर , कृति सेनन और तब्बू  की फिल्म क्रू (Crew) का नया पोस्टर मेकर्स द्वारा शेयर किया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की गई है। बता दें कि फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर राजेश कृष्णनन की फिल्म क्रू में तीनों एक्ट्रेसेस एयर होस्टेस का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म के पोस्टर में तीनों हसीनाओं का लुक देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं। करीना ने मूवी का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म को अनिल कपूर, एकता कपूर, रिया कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।  करीना कपूर ने फिल्म क्रू का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने खुद के साथ कृति सेनन और तब्बू का भी लुक रिवील कर लिखा- रेडी टू चेक इन, टाइम टू प्लाई विद क्रू। #Crew 29 मार्च को सिनेमाघरों में। @tabutiful @kritisanon @diljitdosanjh स्पेशल अपीरिंयस @kapilsharma. सामने आए फिल्म के पोस्टर में तीनों एक्ट्रेसेस लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने अपने लुक को ब्लू कैप से कंप्लीट किया है। क्रू के पोस्टर पर फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।

करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अब वे कम ही फिल्मों में नजर आती हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म क्रू का फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कृति सेनन ने भी लंबे समय से कोई हिट फिल्म नहीं दी है। हाल ही में उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रही। बात तब्बू की करें तो 2023 उनके लिए खास नहीं रहा। 2024 में वे उनकी कुछ फिल्मों रिलीज होगी।

 

रवीना गुंडों (फैंस ) में फंस गईं

बॉ लीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने वेब सीरीज 'कर्मा कॉलिंग' से धमाकेदार वापसी की है। वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग को काफी पसंद किया गया था। इस सीरीज के आने के बाद से एक्ट्रेस काफी चर्चा में हैं। इस सीरीज के अलावा रवीना टंडन सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। रवीना टंडन के नए लुक्स को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। इन सब के बीच रवीना टंडन का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो की वजह से रवीना टंडन एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस वीडियो में रवीना टंडन अपने फैंस के बीच घिरी नजर आईं।  मस्त मस्त गर्ल रवीना टंडन अक्सर अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रवीना टंडन इस वीडियो में फैंस के बीच फंस गईं। इस वायरल वीडियो में रवीना टंडन के फैंस उन्हें घेर लेते हैं और सेल्फी लेने के लिए बेकरार नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। इस वीडियो में रवीना टंडन अपने आप बचाती हुई नजर आ रही हैं। सिक्योरिटी वाले एक्ट्रेस को इन सब के बाहर ले जाते हुए दिखाई दिए। रवीना टंडन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। रवीना टंडन के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी हैरान दिखाई दिए।

Leave Your Comment

 

 

Top