नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना कार्यकाल खत्म होने से 5 साल पहले ही पद छोड़ दिया। सोनी ने 2029 में अपना कार्यकाल समाप्त होने से लगभग पांच साल पहले ही व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। हलांकि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है मनोज सोनी 2017 में सदस्य के रूप में आयोग में शामिल हुए थे और 16 मई, 2023 को अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।
पहले ही दिया इस्तीफा
द हिंदू के सूत्रों के मुताबिक, सोनी ने लगभग एक महीने पहले इस्तीफा दे दिया था। सूत्र ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाएगा या नहीं और उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा या नहीं। सूत्रों ने बताया कि सोनी यूपीएससी चेयरमैन बनने के इच्छुक नहीं थे और उन्होंने पद से मुक्त होने का अनुरोध किया था। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि तब उनका अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया था।
सबसे कम उम्र के कुलपति बने थे
2017 में यूपीएससी में अपनी नियुक्ति से पहले सोनी ने गुजरात के 2 विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में 3 कार्यकाल पूरे किए थे। उन्होंने 2009 से 2015 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर ओपन यूनिवर्सिटी ( गुजरात के कुलपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2005 से 2008 तक बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में भी कार्य किया। एमएसयू बड़ौदा में अपने कार्यकाल के दौरान सोनी भारत के सबसे कम उम्र के कुलपति बने। अंतरराष्ट्रीय संबंध अध्ययन में विशेषज्ञता के साथ मनोज सोनी राजनीति विज्ञान के एक प्रसिद्ध विद्वान हैं।
UPSC chairman Manoj Soni tenders resignation due to personal reasons. His resignation has not been accepted yet: Department of Personnel and Training (DoPT) Sources
— ANI (@ANI) July 20, 2024
Leave Your Comment