logo

नासिक आर्टिलरी सेंटर में  नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान विस्फोट में दो अग्निवीरों की जान चली गई

Two Agniveer;s lost their lives in an explosion during a routine training session at Nashik Artillery Centre.

नई दिल्ली - नासिक आर्टिलरी सेंटर में  नियमित प्रशिक्षण सत्र के दौरान हुए विस्फोट में दो अग्निवीरों की जान चली गई. यह दुर्घटना लाइव-फायर आर्टिलरी अभ्यास के दौरान हुई. यह विस्फोट उस समय हुआ जब सैनिक तोपखाने से फायरिंग का अभ्यास कर रहे थे, जिसमें दो अग्निवीर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इन लोगों ने दम तोड़ दिया. इस घटना से पूरे तोपखाने केंद्र में शोक की लहर दौड़ गई और अधिकारियों ने विस्फोट के सटीक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. 

बता दें पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई।
उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई। अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया। अधिकारी ने आगे कहा कि दोनों को चोटें आईं और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ट्रेनिंग के दौरान हुआ विस्फोट

फायर फाइटर्स को नासिक के आर्टिलरी सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है. कल दोपहर अग्निशमन कर्मी आर्टिलरी सेंटर में अभ्यास कर रहे थे. इसी ट्रेनिंग के दौरान फायरिंग करते समय अचानक विस्फोट हो गया. इससे तोपखाना केंद्र में हड़कंप मच गया.


 

Leave Your Comment

 

Most Read
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion
Advertisment
promotion

 

Top