चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाली टीवीके (तमिलगा वेत्त्री कज़गम) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। टीवीके चीफ थलापति विजय आज राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बता दें कि 2 मंत्रियों की मांग के साथ कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन दिया है।
TNCC दफ्तर में अब से कुछ देर में मीटिंग होगी। मीटिंग के बाद कांग्रेस के 5 MLA विजय से मिलकर समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को भेजेंगे।
कांग्रेस के TVK को समर्थन देने से DMK बहुत नाराज है। डीएमके ने कहा है कि कांग्रेस ने गद्दारी की है। 2029 के लोकसभा चुनावों में परिणाम भुगतना पड़ेगा।
वहीं AIADMK के कुछ विधायकों ने पार्टी महासचिव एडप्पाडी पालनिस्वामी से TVK को बाहर से समर्थन देने की अपील की है, इस पर आज फैसला लिया जाएगा।
लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन को लेकर 8 मई तक का समय मांगा है। IUML के 2 विधायकों ने DMK गठबंधन के साथ ही रहने का फैसला किया है।
तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में नई पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। तमिलनाडु में टीवीके ने 108 सीटें हासिल की। वहीं दूसरे नंबर पर डीएमके रही और उसने 59 सीटें हासिल की। एआईडीएमके ने 47 सीटें हासिल की और कांग्रेस ने 5 सीटें हासिल की। PMK ने 4 सीटें हासिल की हैं।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हुए थे और नतीजे 4 मई को घोषित हुए।
तमिलनाडु में टीवीके ने कमाल किया है। बिल्कुल नई पार्टी ने स्थापित पार्टियों को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा सीटें हासिल की है। सियासत के गलियारों में आज थलापति विजय का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। जनता ने उन पर भरोसा जताया है और अब देखना ये होगा कि वह जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।
Leave Your Comment