WRITER- सात्विक उपाध्याय
नई दिल्ली: गुरुवार, 28 दिसंबर की प्रमुख खबरें-
सरकार ने वर्ष 2024 सत्र के लिए नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की, बिहार और त्रिपुरा में पांच हजार करोड़ रूपये से अधिक की नई सड़क परियोनाओं को भी मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सरकार देश में सहकारिता को ग्रामीण जीवन का मजबूत अंग बनाने के लिए प्रयासरत, विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बातचीत
विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सर्गेए लेवरोव से बातचीत की, कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार अब तक का सबसे अधिक
केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर-मसरत आलम गुट को गैर कानूनी गतिविधयां रोकथाम अधिनियम के अंतर्गत गैर कानूनी संस्था घोषित किया
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों को 2023-24 सत्र के लिए एम.फिल पाठ्यक्रम में प्रवेश रोकने का निर्देश दिया, क्योंकि अब यह मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं
नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन की हुई शुरूआत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सम्मेलन की अध्यक्षता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू –कश्मीर के राजौरी पहुंच कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
राज्य सरकार के अधिकारियों को सरकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण देने हेतु सरकार ने आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफार्म पर शुरू किए प्रशिक्षण कार्यक्रम
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने विकलांग व्यक्तियों को 1 करोड़ से अधिक यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य पूरा किया
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित,मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में 31 दिसंबर के बाद मौसम विभाग ने बारिश होने के जताए अनुमान
पाकिस्तान मुस्लिम लीग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित
हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं पर्यटक
महाराष्ट्र में कोरोना के 87 नए मामले दो रोगियों की हुई मौत
जम्मू कश्मीर के भद्रवाह घाटी में वाइब्रेंट भद्रवाह विंटर फेस्टिवल की हुई शुरूआत
विकसित भारत संकल्प यात्रा का महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में हुआ स्वागत
उत्तर प्रदेश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में हजारों लाभार्थी हुए शामिल
Leave Your Comment