नई दिल्ली: बीते कुछ समय में दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बीच सोमवार , 9 फरवरी को एक बार फिर से दिल्ली के स्कूलों को और इसके साथ ही पार्लियामेंट में भी धमाका करने का दावा किया गया है। बम की धमकी वाले ईमेल में लिखा है, 'दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा, 13 फरवरी को धमाका होगा'। मेल में लिखा गया है कि अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे धमाका होगा। 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे पार्लियामेंट में धमाका होगा। मेल में यह भी लिखा गया है कि पंजाब खालिस्तान है। खालिस्तान नेशनल आर्मी है। मेले भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी का सदस्य बताया है। मेले भेजने वालों में दो नाम (गुरनख सिंह, रुकन शाहवाला) भी लिखे गए हैं। मेल लिखने वाले ने यह भी लिखा है कि मोदी-शाह-जयशंकर खालिस्तान के दुश्मन हैं।
मेल में लिखा गया है कि स्कूलों में सोमवार (9 फरवरी) को दोपहर 1.11 बजे धमाका होगा। वहीं, पार्लियामेंट में 13 फरवरी को 1.11 बजे धमाका होगा। मेल में पार्लियामेंट को हिंदू-सनातनी पार्लियामेंट कहा गया है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद पुलिसकर्मी स्कूल पहुंच गए हैं। जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमे ईस्ट दिल्ली के एलकॉन, रोहिणी के बाल भारती, जसपाल कॉर, माता जय कॉर अशोक विहार समेत कई स्कूलों के नाम शामिल हैं। धमकी भरा ईमेल सुबह स्कूल मैनेजमेंट ने देखा था। इसके बाद पुलिस को मेल के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जांच में अब तक कुछ संदिग्ध नही मिला है। इससे पहले भी ऐसे धमकी भरे मेल स्कूलों को आ चुके हैं।
Leave Your Comment