logo

ताज महल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जानिये क्या है पूरा मामला

Threat received to blow up Taj Mahal by bomb, know what is the whole matter

आगरा: यूपी के आगरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आगरा के ताज महल को आज ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से स्कूल, ट्रेनों, होटलों और फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि इसमें से ज्यादातर धमकियां फर्जी पाई गई हैं। लेकिन ताजमहल विश्व प्रसिद्ध धरोहर है और उसे धमकी देने के मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। 

सघन जांच अभियान चलाया जा रहा

धमकी के बाद ताजमहल के भीतर और बाहर के इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ताजमहल के भीतर सीआईएसएफ की टीम ने जांच की है और आसपास के इलाकों को खंगाला जा रहा है। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी वाले ईमेल में बम के फटने का समय भी दिया गया था। इसमें कहा गया था कि ताजमहल में बम लगा है। यह बम सुबह 9 बजे फटेगा। इस ईमेल के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं और मामले की जांच में लग गई थीं। 

Leave Your Comment

 

 

Top