चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स से बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सीएसके के गेंदबाजों को बड़ी चेतावनी दी। बता दें कि सोमवार की शाम चपैक के स्टैडियम पर खेले गए मैंच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम ने लखनऊ के सामने 218 रनों का लक्ष्य रखा। चेन्नई की तरफ से ओपनर ऋतुराज ने एक बार फिर से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत शरुआत दी। जिसके बाद पूरे टीम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। धोनी ने भी आखरी ओवर में महज 3 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। और टीम एक अच्छी फिनीस दिया। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी काफी अच्छी शुरुआत की और महज 6 ओवरों में 80 रन बना डाले। चेन्नई के लिए गेम चेंजर की भूमिका मोईन अली ने निभाई। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 4 विकेट हासिल कर मजबूत दिख रही लखनऊ के टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। जिसके बाद टीम को 12 रनों से जीत प्राप्त हुई।

धोनी ने मैच के बाद कहा, चेन्नई के टीम के लिए परेशानी का सबब एक चीज रही जो कि एलएसजी के पक्ष में गया। बती दें कि वह थी वाइड गेंदों की संख्या और नो बॉल जो सीएसके के गेंदबाजों ने फेंकी। धोनी ने एक और बात कही कि टीम के गेंदबाजों को नो बॉल या अतिरिक्त वाइड नहीं फेंकनी होगी। अन्यथा उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलना होगा। यह मेरी दूसरी चेतावनी होगी और फिर मैं बाहर हो जाऊंगा।" तुषार देशपांडे को सीएसके ने अपनी गेंदबाजी लाइन-अप में एक और विकल्प जोड़ने के लिए एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में लाया था। हालांकि, मैच के चौथे ओवर में तुषार ने प्लॉट गंवा दिया। मैच के उनके पहले ओवर में दो नो बॉल और तीन वाइड डिलीवरी शामिल थीं। उन्होंने 11 गेंदों का ओवर फेंका और 18 रन दिए। जो टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

पूरे पावरप्ले के दौरान दीपक चाहर और बेन स्टोक्स ने भी काफी रन लुटाए। स्टोक्स ने आईपीएल 2023 के अपने पहले ओवर में 18 रन दिए। बता दें कि काइल मेयर्स ने चाहर की रात को एक बुरे सपने में बदल दिया क्योंकि उन्होंने सहजता से अपनी डिलीवरी को बाउंड्री में बदल दिया। पूरे पावरप्ले के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने पावरप्ले में तीन ओवर फेंके और 37 रन दिए। जहां सीएसके के गेंदबाजों को सजा मिल रही थी, वहीं धोनी स्टंप्स के पीछे खाली एक्सप्रेशन के साथ खड़े थे। मैच के बाद, उन्होंने अपने प्रदर्शन पर वापस विचार किया। धोनी ने कहा, "तेज गेंदबाजी में हमें थोड़ा सुधार करने की जरूरत है। परिस्थितियों के अनुसार गेंदबाजी करने की जरूरत है। विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखना महत्वपूर्ण है।" आईपीएल 2023 की अपनी पहली जीत हासिल करने के बाद, सीएसके शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करने के लिए फिर से फिल्ड पर उतरेगा।
Leave Your Comment