logo

तिरुपति लड्डू विवाद के बाद एक्शन में उत्तराखंड सरकार ,चारधाम समेत तमाम मंदिरों के प्रसाद की होगी सैंपलिंग

There will be sampling of Prasad from all the temples of Uttarakhand including Chardham.

नई दिल्ली -तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर उठे सवालों के बीच उत्तराखंड के तमाम धामों और प्रसिद्ध मंदिरों को लेकर राज्य सरकार सजग हो गयी है। सर्कार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया  है.कि  चारधाम के साथ ही प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद की टेस्टिंग कराई जाएगी।  खास तौर पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के प्रसाद की लैब में टेस्टिंग करवाई जाएगी, ताकि यहां के प्रसाद की शुद्धता को लेकर किसी भी तरह का संदेह न रहे। 

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम के अलावा बाकी प्रसिद्ध मंदिरों के प्रसाद की लैब में टेस्टिंग की जाएगी. इसका सीधा मकसद भक्तों को दिए जाने वाले प्रसाद में किसी भी तरह की मिलावट न हो इस आश्वस्त करना होगा. खास बात यह है कि इस दौरान मंदिर की रसोई और मंदिर परिसर में बनने वाले प्रसाद के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री को भी देखा जाएगा. किसी भी खाद्य पदार्थ में कोई भी मिलावट की गुंजाइश न रहे, इसके लिए समय-समय पर टेस्टिंग होगी.

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रसाद की सैंपल टेस्टिंग होगी और इसमें इस्तेमाल सामग्री की भी टेस्टिंग की जाएगी.
 इसके अलावा प्रसाद बनाने के दौरान मॉनिटरिंग व्यवस्था भी तय की जाएगी. सतपाल महाराज ने तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में मिलावट के प्रकरण को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस मामले में प्रसाद को लेकर अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

Leave Your Comment

 

 

Top