logo

बॉलीवुड फिल्मों का होगा साल 2024

The year of Bollywood films will be 2024

वर्ष 2023 में बॉक्स ऑफिस पर कई बॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला रहा। अब ऐसे में साल 2024 भी फिल्मों के मामले में काफी खास रहने वाला है। कई ऐसी फिल्मों का जमावड़ा इस पूरे साल होने वाला है जो दर्शकों को काफी आकर्षित करने वाली होगी। इस साल बड़े पर्दे पर जिन टाॅप फिल्मों का रहने वाला है दबदबा उस सूची में कई बड़े सितारों का नाम शुमार है। कई साल तक लगातार कई फिल्में फ्लॉप होने के बाद आखिरकार वर्ष 2023 ने खुशखबरी बॉलीवुड  के झोली में डाली। साल 2023 में कुल 5 फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं। तो वहीं कई ऐसी फिल्में थी जिन्होंने खुब नाम कमाया और सुपरहिट साबित हुईं। अब ऐसे में यह कयास लगाना लाजमी है कि वर्ष 2024 भी बॉलीवुड के लिए सुनहरा साल रहेगा। इस साल देखा जाए तो कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आयेंगी जिनमें से कुछ ऐसी फिल्में हैं जिनके लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में हैं।  हिंदी सिने प्रेमियों के पास नए साल में देखने के लिए काफी कुछ है जिसमें बड़े बजट वाले शानदार सिनेमा के साथ ही कई फिल्में शामिल हैं। इस साल की शुरुआत से लेकर आखिरी तक हर महीने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। 2024 में ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, साउथ स्टार अल्लू अर्जुन, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर की फिल्में रिलीज होंगी। ऐसे में साल 2024 में रिलीज होने वाली कुछ बहु प्रतीक्षित फिल्में इस प्रकार हैं :

 

मैरी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत इस रहस्य थ्रिलर फिल्म से कहानीकार श्रीराम राघवन 2016 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘‘अंधाधुन'' के बाद वापसी करेंगे। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही थ्रिलर प्रेमियों के बीच काफी चर्चा बटोर चुका है। यह फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी।

 

फाइटर

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी नयी फिल्म ‘फाइटर' के जरिए देशभक्ति और वीरता जैसी थीम के साथ ही ‘‘पठान'' की सफलता को दोहराना चाहते है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर हैं। यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में

रिलीज होगी।

 

योद्धा  

सिद्धार्थ मल्होत्रा की मुख्य भूमिका वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। धर्मा प्रोडक्शन वाली यह फिल्म कई दिन की देरी के बाद अब आखिरकार 15 मार्च को रिलीज होगी।

 

द क्रू...

2024 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्म की सूची में पूरी तरह महिलाओं द्वारा अभिनीत फिल्म द क्रू में तब्बू, करीना कपूर खान और कीर्ति सेनन दिखाई देंगी।  यह कॉमेडी फिल्म संघर्ष का सामना कर रहे एयरलाइन उद्योग पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया और इसे रिया कपूर तथा एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाई देंगी।

 

बड़े मियां छोटे मियां


बड़े मियां छोटे मियां का नाम भी इस सूची में शामिल है। यह अमिताभ बच्चन और गोविंदा की नहीं बल्कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म है। यह 1998 में आई गोविंदा और अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म का रीमेक है और इसमें अक्षय कुमार तथा टाइगर श्रॉफ दिखेंगे।  इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और फिल्म 11 अप्रैल को सिनेमाघरों रिलीज होगी।

 

सिंघम अगेन

पुलिस पर आधारित फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले रोहित शेट्टी की नयी फिल्म से बाजीराव सिंघम की भूमिका में अजय देवगन की वापसी होगी और इस बार उनके साथ अन्य पुलिस अधिकारी अक्षय कुमार तथा रणवीर सिंह भी दिखायी देंगे। इसमें दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी दिखायी देंगे।  यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। जिसका सीधे तौर पर भिड़ंत साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रुल के साथ होगा।

 

पुष्पा द रुल

फिल्मों की इस सूची में साउथ के टॉप एक्टर यानी की अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रुल- का नाम भी आता है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर के बड़े पर्दे पर आ रही है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब ऐसे में बेहतरीन डायलॉग और एक्शन के साथ यह फिल्म एक बार फिर से अपना जलवा दिखाने के लिए बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित, माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर देवी श्री प्रसाद में म्यूजिक दिया है।

 

स्त्री 2...

बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेरने वाली राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी,  अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना  अभिनीत फिल्म स्त्री को कौन भूल सकता है। इस कम बजट वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड भी बनाये। 2018 में आयी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘‘स्त्री'' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल यानी की स्त्री 2 में फिल्म के पहले वाले कलाकार राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ही दिखेंगे। फिल्म की एक बार फिर से सुपरहिट होनी का आशा पहले से ही जताई जा रही है। यह फिल्म 30 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

जिगरा

आलिया भट पॉप संस्कृति वाली कहानियों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्म निर्माता वासन बाला के साथ पहली बार किसी फिल्म में काम करेंगी। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और भट्ट के एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन वाली यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज होगी।

 

वेलकम टू द जंगल

फिल्म की बात हो और कामेडी ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। इस बात से मेल खाती है अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल। ‘‘वेलकम'' श्रृंखला की इस तीसरी फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार दिखायी देंगे। सितारों से सजी इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और यह 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दिखाई देगी। फिल्म का निर्माण कार्य और शूटिंग अभी चल रही है।

 

फिल्म मनोरंजन का एक ऐसा साधन होता है जो कि किसी भी वर्ग हो या फिर किस भी उम्र के लोग को सुख और शांति का अनुभव कराता है। फिल्म एक प्रोडक्ट के समान होता है, जैसी जिसकी इक्षा होती है वह उस हिसाब से इसकी आवश्यकता को पूरा करता है। ओटीटी के आ जाने से सिनेमाघरों का क्रेज खत्म होते जा रहा है। अब ऐसे में फिल्म जगत से यही कयास लगाया जा रहा है कि श्रोता के मन अनुरूप फिल्मों का निर्माण हो और उसी हिसाब से फिल्मों की कहानी का चयन भी। जो कि बड़े पर्दे की तरफ फिर से जनता का रुख आकर्षित कर सके।  


सात्विक उपाध्याय

Leave Your Comment

 

 

Top