16 के साल के लंबे इंतजार के बाद सुपरस्टार अक्षय कुमार और कॉमेडी मूवीज के बादशाह निर्देशक प्रियदर्शन एक साथ वापस आने के वाले है। 2024 में इनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का एलान हुआ है और तब से लेकर अब तक ये हॉरर कॉमेडी फिल्म चर्चा में बनी हुई है। भूत बंगला की स्टार कास्ट को लेकर पहले भी तरह-तरह की खबरें सामने आई हैं, अब बताया जा रहा है कि इस मूवी में हिंदी सिनेमा की एक दिग्गज एक्ट्रेस चुड़ैल का किरदार निभाती हुई नजर आएगी। आने वाले समय में अक्षय कुमार के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। उनमें से सबसे अधिक अगर किसी फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं तो उसका नाम भूत बंगला है। सिर्फ निर्देशक प्रियदर्शन ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों के साथ अक्षय की वापसी हो रही है, जिनमें राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल के नाम भी शामिल हैं।
अब इस कड़ी में एक्ट्रेस तब्बू का नाम भी जुड़ रहा है, जो इससे पहले प्रियदर्शन की हेरा-फेरी में अक्षय के साथ नजर आ चुकी हैं। जी हां भूत बंगला में अपनी एंट्री खुद तब्बू ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए कन्फर्म की है। उन्होंने उस पोस्ट में भूत बंगला का क्लैपर बोर्ड शामिल रखा है। इस अनाउंसमेंट के बाद से फैंस की एक्साइटमेंट भूत बंगला के लिए काफी बढ़ गई है। तब्बू और अक्षय कुमार को किसी कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए सिनेप्रेमी बेताब नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले तब्बू गोलमाल अगेन और भूल भुलैया 2 जैसी हॉरर कॉमेडी का हिस्सा बन चुकी हैं।
देश का गौरव अजित कुमार
साउथ सिनेमा के एक्शन हीरो अजित कुमार असल जिंदगी में रेसिंग के काफी शौकीन हैं। इन दिनों अजित दुबई पहुचे थे जहां उन्होंने 24 घंटे होने वाली रेस में अपनी टीम के साथ हिस्सा लिया था। इस रेस का नाम 24H दुबई 2025 था जिसमें उन्होंने तीसरा स्थान पाकर भारतीयों का नाम रौशन कर दिया है। फिल्म जगत के कई सितारे उन्हें लगातार बधाई देने के साथ उनकी जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 24H दुबई 2025 की रेस में अजित की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस खबर के बारे में उनके मैनेजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, अजित कुमार के लिए 991 कैटेगरी में तीसरा स्थान और जीटी 4 श्रेणी में स्पिरिट ऑफ द रेस के लिए दोहरी सफलता। ब्रेक फेल होने के कारण हुई दुर्घटना के बाद क्या शानदार वापसी है।'

इसके अलावा जीत के ऐलान के बाद अपनी टीम के साथ कूदते अभिनेता के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने रेसिंग ट्रैक पर ही सबके सामने अपनी वाइफ को गले लगाया जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। अभिनेता की इस जीत पर हर कोई खुशी में झूम रहा है।
आर माधवन मौके पर अजित के साथ ही थे। एक्टर ने अपने दोस्त की शानदार जीत पर गर्व व्यक्त किया और सोशल मीडिया पर एक क्लिप भी पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'बहुत गर्व है.. क्या आदमी है। अजित कुमार कमाल कर दिया।' निर्देशक अधिक रविचंद्रन ने भी अजित को ट्रॉफी लेते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा, 'आपने भारत को गौरवान्वित किया। हम आपसे प्यार करते हैं सर। हम सभी को आप पर गर्व है सर।'
सोनाक्षी को आया गुस्सा
बॉलीवुड एक्ट्रसे सोनाक्षी सिन्हा अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की जब से शादी हुई है तब से वह आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी वह रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट की जाती हैं तो कभी वह वेकशन पर धूम मचाती दिखती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा को एक इवेंट में देखा गया। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक कलर के सूट-बूट में नजर आईं। सोनाक्षी ने अपने लुक्स और अपने अपीयरेंस से फैन्स का दिल जीत लिया, लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख फैन्स के भी होश उड़ गए हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा फैन्स पर बुरी तरह से भड़कती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी को इवेंट में देख फैन्स सोनाक्षी को एक पल के लिए भी छोड़ नहीं रहे थे। कभी वह सोनाक्षी की तस्वीरें लेते दिख रहे तो कभी सेल्फी, लेकिन उसके बाद भी लोगों ने तस्वीरें लेना नहीं छोड़ा तो सोनाक्षी सिन्हा को गुस्सा आ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी बुरी तरह से भड़कती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि हो गया अब...बस करो हो गया। इतना ही नहीं वह सभी तस्वीर क्लिक करने वालों को अपने रास्ते से हटने की भी रिक्वेस्ट करती हैं।
रश्मिका को लगा प्लास्टर
रश्मिका मंदाना को जिम में चोट लग गई जिसके कारण उनकी अपकमिंग फिल्मों के शूटिंग शेड्यूल में अस्थायी रुकावट आ गई। अब अभिनेत्री ने अपने पैर की चोट के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। जिससे पता चलता है कि वह फिलहाल छुट्टी के मोड में हैं। उन्होंने अपने घायल पैर की तस्वीरें साझा कीं और अपनी आने वाली फिल्मों सिकंदर, थामा और कुबेरा के निर्देशकों से देरी के लिए माफी मांगी। रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें रश्मिका अपने घायल पैर को तकिए के ऊपर उठाए हुए थी।

अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ठीक है, मुझे लगता है कि मुझे नया साल मुबारक हो! अपने पवित्र जिम मंदिर में खुद को घायल कर लिया, अब मैं अगले कुछ हफ्तों या महीनों के लिए "हॉप मोड" में हूं या भगवान ही जानता है, तो ऐसा लगता है कि मैं थामा, सिकंदर और कुबेर के लिए सेट पर वापस जा रही हूं। मेरे निर्देशकों को देरी के लिए खेद है। मैं जल्द ही वापस आऊंगी। बस यह सुनिश्चित कर लूं कि मेरे पैर काम के लिए फिट हैं (या कम से कम कूदने के लिए फिट हैं) इस बीच अगर आपको मेरी जरूरत होगी, तो मैं कोने में मौजूद रहूंगी। हॉप हॉप हॉप।' जैसे ही रश्मिका ने अपडेट शेयर किया तो फैन्स को भी उनकी चिंता सताने लगी। फैन्स ने रश्मिका के इस पोस्ट में कमेंट्स कर उन्हें जल्द ही ठीक होने की सलाह दी है। रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्मों में 'सिकंदर' शामिल है जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, फिल्म में काजल अग्रवाल, रश्मिका, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं, और ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। रश्मिका के पास राहुल रवींद्रन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' भी है, जिसमें धीक्षित शेट्टी, राव रमेश और रोहिणी सह-कलाकार हैं। इस बीच आयुष्मान खुराना के साथ उनकी फिल्म थामा, 2025 की भव्य दिवाली रिलीज के लिए तैयार है। वह विक्की कौशल के साथ छावा और धनुष-नागार्जुन अक्किनेनी अभिनीत फिल्म कुबेरा में भी दिखाई देंगी।
रश्मिका को आखिरी बार पुष्पा 2: द रूल में देखा गया था, जो दिसंबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
संकलन नीलाभ कुष्ण
Leave Your Comment