logo

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए कैसा रहेगा मौसम

The weather is changing rapidly in many states of North India including the capital Delhi, know what the weather will be like

नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों में राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बार-बार तेजी के साथ बदल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बादलों की दस्तक के साथ बारिश लोगों को कन्फ्यूज कर रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के NCR के इलाके में आज (सोमवार को) आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, उसके बाद अगले 5 दिन बारिश का पूर्वानुमान तो नहीं है लेकिन कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, यूपी की राजधानी लखनऊ में अभी मौसम साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कभी-कभी आसमान में काले बादल दिख सकते हैं।

बिहार में 3 दिन बाद हो सकती है बारिश

वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां आज मौसम पूरी तरह साफ है। धूप खिली हुई है। अगले 5-6 दिन यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। साथ ही, बिहार की राजधानी पटना में भी आज आसमान साफ है। लेकिन 3 दिन बाद कुछ इलाकों के आसमान में बादल छा सकते हैं और साथ में बारिश की भी संभावना है। इस दौरान, आसमान में बिजली कड़कती हुई भी सुनाई दे सकती है।

राजस्थान में बारिश के साथ बिजली भी कड़केगी

हरियाणा का मौसम देखें तो यहां रोहतक के आसमान में बादल अगले कुछ दिन आंख-मिचोली खेल सकते हैं। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान के राजधानी जयपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 25 और 26 मार्च को बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर

IMD के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली कड़क सकती है। यहां 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च से एक नया हल्का पश्चिमी विक्षोभ नॉर्थ-वेस्ट इंडिया को प्रभावित कर सकता है।

Leave Your Comment

 

 

Top