नई दिल्ली: भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मुलाकात की है और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की, जिसने आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया को एक शानदार सफलता बना दिया।
बता दें कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में देशभर में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। श्रीनगर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में आज तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में भी छात्रों और प्रोफेसरों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बता दें कि तिरंगा यात्रा के दौरान यूपी सीएम योगी ने कहा कि , 'भारत की आन, बान, शान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हमारी सरकार ने जब ये सारे के सारे प्रमाण देने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो अंतत: ऑपरेशन सिंदूर का एक अभियान चलाया गया। आपने देखा होगा कि पहले दिन ही 100 से अधिक आतंकवादियों को मार दिया गया। पूरी दुनिया ने ये देखा है।'
General Anil Chauhan, Chief of Defence Staff, along with General Upendra Dwivedi, Chief of the Army Staff, Air Chief Marshal A. P. Singh, Chief of the Air Staff, and Admiral Dinesh K. Tripathi, Chief of the Naval Staff, called on President Droupadi Murmu and briefed her about… pic.twitter.com/ZU3GcK5Vux
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 14, 2025

Leave Your Comment