नई दिल्ली: फिल्म 'धुरंधर' के पहले पार्ट ने पूरे देश में अपना जलवा बिखेरा है। ऐसे में मंगलवार, 3 फरवरी को भारतीय समयानुसार 12 बजकर 10 मिनट पर फिल्म धुरंधर के पार्ट 2 के टीजर को जारी किया गया। जारी किए टीजर में साफ तौर पर दिख रहा है कि रणवीर इस बार अलग ही भूमिका निभाते नजर आएंगे। टीजर में रणवीर का रौद्र रुप साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह और भी बढ़ गया है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर में फिल्म के रीलीज डेट को भी बता दिया गया है। यह फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा था। जिसके बाद हाल ही में 30 जनवरी को फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है। डायरेक्टर आदित्य धर और कलाकारों रणवीर सिंह, आर माधवन, सारा अर्जुन सहित अन्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टीजर रिलीज की ओर इशारा किया था और अब दर्शकों के बीच धुरंधर 2 का टीजर जारी हो चुका है।
धुरंधर 2 का टीजर जारी होते ही दर्शक इस पर टूट पड़े हैं। मेकर्स ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी टीजर जारी किया है। अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए, फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म तमिल, तेलुगु और अन्य कई भाषाओं में रिलीज होगी। जानिए धुरंधर 2 को आप कितनी भाषाओं में देख सकते हैं। टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत ही बेहद भयावह है और रणवीर सिंह का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।
![]()
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से टक्ककर
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' को उरी फेम निर्देशक आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की बात करें तो, धुरंधर 2 का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' से होगा
Leave Your Comment