HIGHLIGHT--
नई दिल्ली: 22, 24 और 25 नवंबर को भारतीय वायुसेना के 94वें वर्षगांठ के मौके पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एयर शो "WINGS OVER GANGES" के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद भारतीय वायु सेना ने अपने आगामी एयर शो को लेकर बड़ी अपडेट दी है। भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि 1 और 2 नवंबर को 'छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026' के मौके पर नवा रायपुर के आसमान में 'आकाश गंगा' टीम की स्काईडाइविंग, Mi-17 हेलीकॉप्टरों से सटीक 'स्लिथरिंग' (रस्सी के सहारे नीचे उतरने) के करतब और 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' अपना प्रदर्शन दिखाएगी जिससे नवा रायपुर का आसमान जीवंत हो उठेगा।
कार्यक्रम का विवरण-
भारतीय वायुसेना ने छ्त्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील की और अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि सभी नागरिकों, परिवारों, छात्रों और विमानन (एविएशन) प्रेमियों को इस प्रदर्शन को देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है। कृपया सुबह 11:30 बजे से काफी पहले पहुँचें और वहाँ दिए गए निर्देशों का पालन करें।
Leave Your Comment