logo

शिल्पा का डरावना सच

The scary truth of Shilpa

शिल्पा शेट्टी पिछले कई सालों से अपने फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।  वहीं एक्टिंग के साथ एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।  हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की।  जिसमें उन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन का राज खोला है।  हालांकि इस तस्वीर ने एक्ट्रेस के फैंस को डरा भी दिया है। दरअसल  शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की है।  इस सेल्फी में एक्ट्रेस एक बेड पर लेटी हुई है और उनके चेहरे पर ढेर सारी सुइयां घुसीं हुई नजर आ रही हैं।  फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट और ब्लू कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है।  इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘साइनस की वजह से एक्यूपंक्चर ट्रीटमेंट ले रही हैं। ’ दरअसल शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर को देखकर फैंस कयास लगा रहे थे कि एक्ट्रेस ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही हैं।  लेकिन आपको बता दें कि ये एक्ट्रेस का ब्यूटी सीक्रेट नहीं है बल्कि वो साइनस को ठीक करने के लिए एक नेचुरल ट्रीटमेंट ले रही हैं।  उसी की झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है।  इस फोटो में शिल्पा के माथे पर, गाल और गर्दन तक पर सुइयां लगी हुई हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है।
 

तमन्ना को मिला मैरिज प्रपोजल

तमन्ना भाटिया बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिनका साउथ सिनेमा में भी सिक्का चलता है। अपनी अदाकारी और अदाओं के लिए मशहूर तमन्ना अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह पिछले दो साल से विजय वर्मा  को डेट कर रही थीं और हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को चौंका दिया।

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर खबर आ रही है कि इस कपल ने अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिए। दो साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि, न ही तमन्ना और ना ही विजय ने अपने ब्रेकअप की अफवाहों को स्वीकार या खारिज किया है। इस बीच तमन्ना को शादी का प्रपोजल मिला है। विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच तमन्ना भाटिया को एक शख्स ने शादी के लिए प्रपोज किया है। दरअसल, तमन्ना हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आईं जहां उन्हें उनके चाहने वालों ने घेर लिया। इसी भीड़ में एक शख्स ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

क्लिप में देखा जा सकता है कि तमन्ना अपने फैंस से मिल रही हैं और उनके साथ सेल्फी ले रही हैं। तभी उनकी नजर एक शख्स पर जाती है जो हाथ में एक पोस्टर लिया है। पोस्टर में तमन्ना की फोटो लगी है और साथ ही में लिखा है- 'मुझसे शादी कर लो तमन्ना।' फैन को देखते ही तमन्ना मुस्कुराने लगीं और उन्होंने फैन से थोड़ी चिट-चैट की और उसके साथ हाथ से हार्ट जेस्चर बनाते हुए पोज दिया।


चिरंजीवी को ब्रिटेन में सम्मान

तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिनेमा में बेहतरीन काम के लिए अक्सर उनकी सराहना की जाती है। सरकार की ओर से भी एक्टर को सम्मानित किया जा चुका है, लेकिन अब उनकी उपलब्धि में एक नया अवॉर्ड शामिल हो गया है। मेगास्टार इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं।

ब्रिटिश सरकार ने चिरंजीवी को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' से सम्मानित किया है। खास बात है कि अभिनेता यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। बता दें कि उन्हें लंदन स्थित ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में इस पुरस्कार से नवाजा गया।

अभिनेता चिरंजीवी को सिनेमा और समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए 19 मार्च 2025 को पुरुस्कार दिया गया है। इस अवॉर्ड से उन्हें ब्रिटेन की संसद में सम्मानित किया गया। सिनेमा और भारत के लिए उनका यह पुरुस्कार गर्व करने का एक अहम कारण है। इस सम्मान का आयोजन 'ब्रिज इंडिया' नामक एक थिंक टैंक की ओर से किया गया था। चिरंजीवी को यह पुरस्कार सिनेमा, सार्वजनिक सेवा और परोपकार में उनके योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सांसद नवेंदु मिश्रा, सांसद सोजन जोसेफ और बॉब ब्लैकमैन उपस्थित थे। इस विशेष उपलब्धि के बाद चिरंजीवी के प्रशंसक सोशल मीडिया पर पुरस्कार समारोह की तस्वीरें और वीडियो साझा कर रहे हैं।


आलिया नहीं रणवीर की पहली पत्नी

रणबीर कपूर अपनी छोटी सी फैमिली के साथ हैप्पी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।  उनके परिवार में उनकी पत्नी आलिया भट्ट, बेटी राहा और उनकी मां नीतू कपूर शामिल हैं।  रणबीर अपनी फैमिली पर जान छिड़कते हैं।  एक्टर ने अपनी डार्लिंग वाइफ आलिया संग अप्रैल 2018 में डेटिंग शुरू की थी और अप्रैल 2022 में शादी की थी।  उसी साल कपल ने बेटी राहा का वेलकम भी किया था।  लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर की पहली पत्नी नहीं थीं? रणबीर ने हाल ही में इसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।  उन्होंने आलिया के साथ एक फेयरीटेल जैसी शादी की थी लेकिन रणबीर ने कहा है कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं हैं।

रणबीर कपूर के दुनियाभर में फैंस हैं।  उनके ये फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।  मैशेबल इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, रणबीर ने बताया कि एक महिला पंडित के साथ उनके बंगले में आई थी और घर के गेट से शादी कर ली।  रणबीर ने खुलासा किया कि वह अभी भी अपनी 'पहली पत्नी' से मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल रणबीर ने कहा, "मैं इसे पागलपन नहीं कहूंगा क्योंकि इसका इस्तेमाल निगेटिव तरीके से किया जाता है लेकिन मुझे याद है कि जब मेरे शुरुआती सालों में एक लड़की थी और मैं उससे कभी नहीं मिला लेकिन मेरे वॉचमैन ने मुझे बताया कि वह एक पंडित के साथ आई थी और मेरे गेट पर शादी कर ली थी।  जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था, वहां गेट पर कुछ टीका और कुछ फूल थे।  मैं उस समय शहर से बाहर था, मुझे लगता है कि यह काफी पागलपन था।  मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं इसलिए मैं किसी समय आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं। "



 

संकलन: नीलाभ कृष्ण

Leave Your Comment

 

 

Top