logo

भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित करेगी महा रोजगार मेला, जानिए पूरी खबर

The Indian Youth Congress and the Delhi Pradesh Congress Committee will organize a mega job fair at Delhi's Talkatora Stadium on Rahul Gandhi's birthday; read the full story.

नई दिल्ली:  19 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है। ऐसे में भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में इस खास मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 'महा रोजगार मेले' का आयोजिन किया जा रहा है । बता दें कि  सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस रोजगार मेले में 150 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। 

कैसे भरा जाएगा फॉर्म- 

पंजीकरण कोड को स्कैन करने पर भारतीय युवा कांग्रेस की वेबसाइट खुलेगी, जहां फॉर्म भरा जा सकता है।  ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। साथ ही, यदि कोई युवा पहले पंजीकरण नहीं कर पाता है, तो वह 19 जून को सीधे तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर मौके पर अपना पंजीकरण करा सकता है। 10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर युवा अपनी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार दे सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। 

रोजगार मेले की प्रक्रिया पूरी तरह होगी पारदर्शी - 

बता दें कि 19 जून को आयोजित हो रहे इस महा रोजगार मेले की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। जी गई जानकारी के मुताबिक योग्यता के अनुसार युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा और चयन होने पर मौके पर ही ऑफर लेटर सौंप दिया जाएगा। रोजगार मेले के समापन के बाद भी कांग्रेस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर एक महीने तक सक्रिय रहेगा। यदि किसी युवा को ऑफर लेटर मिलने के बाद ज्वाइनिंग में कोई समस्या होती है, तो उसे इस हेल्पलाइन के जरिए दूर किया जाएगा।

Leave Your Comment

 

 

Top