logo

जेनेलिया की प्रेगनेंसी

The film world

रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं और सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की काफी फैन फॉलोइंग भी है।  कपल अपने दो बच्चों आठ साल के बेटे रियान और सात साल के बेटे राहिल के लविंग पेरेंट्स भी हैं।

फिलहाल सोशल मीडिया पर रुमर्स फैले हुए हैं कि जेनेलिया डिसूजा तीसरी बार मां बनने वाली हैं और वो प्रेग्नेंट हैं।  वहीं जेनेलिया की प्रेग्नेंसी के रुमर्स पर पति रितेश देशमुख ने रिएक्शन दिया है। रितेश देशमुख ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जेनेलिया की प्रेग्नेंसी के बारे में अटकलें लगाने वाले पोर्टल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया,जिनके टाइटल में लिखा है, "क्या जेनेलिया डिसूजा प्रेग्नेंट हैं? तस्वीर में जेनेलिया रितेश देशमुख के साथ पोज दे रही थीं तो फैंस को बेबी बंप दिखा।" वहीं  स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रितेश ने जेनेलिया की प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया।  उन्होंने लिखा कि हालांकि उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने में कोई ऑब्जेक्शन नहीं होगी, लेकिन अनफॉर्चुनेटली ये अफवाहें झूठी हैं।  उन्होंने लिखा, "मुझे 2-3 और होने पर कोई आपत्ति नहीं होगी लेकिन दुर्भाग्य से यह झूठ है। "

 

 

पाकिस्तान की  ऐश्वर्या

बॉ लीवुड सेलेब्स सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और करिश्मा कपूर के हमशक्ल का तो सबको पता ही है। परंतु अब इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन की बहु और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय  का नाम इसमें शामिल हो गया है। पाकिस्तान की सीमा हैदर के बाद पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय 'कंवल चीमा' इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय से मिलते-जुलते लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई इस पाकिस्तानी हसीना का नाम कंवल चीमा है, जिन्हें पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय कहा जाता है। कंवल चीमा की शक्ल अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय ने इतनी मिलती है कि खुद अभिषेक बच्चन भी कन्फयूज हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर हाल ही में कंवल चीमा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक रिपोर्टर उनसे ऐश्वर्या राय की हमशकल होने को लेकर उनसे सवाल करता है। जैसे ही रिपोर्टर उनसे ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल करता है, वह जवाब देने से मना कर देती हैं। लेकिन, बाद में कहती हैं,- हां कई बार मुझसे लोग ऐसा कहते हैं परंतु मुझे ये पसंद नहीं है।

 

प्रीति-प्रियंका की जोड़ी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा जीन गुडइनफ से शादी करने के बाद लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गई हैं। वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनस से शादी करने के बाद लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। ऐसे में प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा अकसर साथ में दिखाई देती हैं। दोनों को कई त्योहार भी साथ में सेलीब्रेट करते हुए देखा जाता है। ऐसा में हाल ही में एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस साथ में मस्ती करती हुई नजर आईं हैं,जिसका एक विडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, हाल ही में प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रियंका चोपड़ा के साथ एक म्यूजिक नाइट एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने हाउसफुल इवेंट के अंदर कि झलक दिखाई ,जहां जोनस ब्रदर्स (जो जोनास, निक जोनस और केविन जोनस) अपने गानों से फैंस का एंटरटेनमेंट करते नजर आ रहे हैं।

 इस दौरान प्रीति और प्रियंका ने भी जमकर पार्टी में मस्ती की और उन्होंने साथ में सेल्फी भी लिए। विडियो में हम देख सकते हैं कि प्रियंका  अपने पति निक जोनास को स्टेज पर लाइव परफॉर्म करते हुए देख रही है।उनकी मुस्कुराहट और हंसी इस बात का सबूत है कि इवेंट कितना मजेदार था। तो वहीं इस दौरान प्रीति भी काफी खुश नजर आ रही थीं, ऐसा लग रहा मानों दोनों सहेलियों ने काफी टाइम बाद इस तरह साथ में पार्टी की हो।

 

 

 

नोरा ने मोदी को कहा शुक्रिया

 

मो रक्को मूल की एक्ट्रेस नोरा फतेही ने देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मोरक्को के प्रति हार्दिक संवेदना और समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। मोरक्को में 6.8 तीव्रता से भूकंप आया, जिसने चारों और तबाही मचा दी। रबात और कैसाब्लांका समेत मोरक्को के कई शहरों में महसूस किए गए भूकंप से अब तक 2000 लोगों की मौत की खबर है। एकजुटता का भावपूर्ण प्रदर्शन करते हुए, पीएम मोदी ने भूकंप प्रभावित देश के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन बढ़ाया। एक्स (पहले ट्विटर) पर पीएम मोदी ने लिखा, ''मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं, इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं, उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।''

नोरा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पीएम के लिए एक संदेश साझा किया, जिसमें लिखा, "इस बड़े समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद! आप जागरूकता बढ़ाने और मदद का हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में से एक हैं, मोरक्को के लोग बहुत आभारी हैं! जय हिंद!''

 

 

 

Leave Your Comment

 

 

Top